क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

'Super Dancer 4' की गीता मां ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी! कोरियोग्राफर की फोटो ने मचाई सनसनी

Geeta Maa of 'Super Dancer 4' secretly got married! Photo of choreographer created sensation

Google Oneindia News

मुंबई, 17 मई: 'Super Dancer 4' की जज और बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने आज सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर सबको चौका दिया है। शो की गीता कपूर जिन्‍हें कंटेस्‍टेंट गीता मां कहकर पुकारते हैं वो अपनी इस फोटो के कारण खूब चर्चा में हैं। इस फोटो से लोग कह रहे हैं कि गीता कपूर ने गुपचुप शादी रचा ली है।

लाल सुर्ख जोड़े में दुल्‍हन के लुक में आईं नजर

लाल सुर्ख जोड़े में दुल्‍हन के लुक में आईं नजर

बता दें गीता कपूर जिन्‍होंने 'Super Dancer 4' जजिंग करके लोगों की चहेती बनी उन्‍होंने फोटो की जिसमें गीता सुर्ख लाल रंग के एथनिक वियर में हैं और नई नवेली दुल्‍हन के जैसे उन्‍होंने माथे पर लाल बिदिंया और मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। जिसके बाद वो सुर्खिंयों में बनी हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ती उम्र में बॉडी में हो रहे बदलाव पर खुलकर की बात, जानें क्‍या कहाप्रियंका चोपड़ा ने बढ़ती उम्र में बॉडी में हो रहे बदलाव पर खुलकर की बात, जानें क्‍या कहा

गीता कपूर ने मांग में लगाया किसने नाम का सिंदूर?

गीता कपूर ने मांग में लगाया किसने नाम का सिंदूर?

गीता मां की इंस्‍टाग्राम पर ये फोटो देख फैंस हैरान है। उनकी मांग में सिंदूर देख लोग हैरान हैं और वो गीता कपूर से सवाल कर रहे हैं कि कहीं उन्‍होंने चोरी छिपे ब्याह तो नहीं रचा लिया। कुछ यूजर सवाल कर रहे हैं कि वो खुदकिस्‍मत बंदा कौन है जिससे आपने शादी की है।

"ये रिश्ता क्‍या कहलाता है" एक्‍टर करण मेहरा की शादीशुदा जिंदगी में आईं मुश्किल ? पत्‍नी निशा ने बयां किया सच

फोटो ने मचाई सोशल मीडिया पर खलबली

फोटो ने मचाई सोशल मीडिया पर खलबली

मांग में सिंदूर और लाल जोड़ा विवाहित महिला की निशानी है, प्रशंसकों को यह सवाल किया क्या उन्‍होंने गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधी है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि गीता मां ने ये फोटो क्‍यों शेयर की है। गीता कपूर की ओर से इस बात की कोई पुष्टि भी नहीं हुई है। ऐसे में भले ही गीता ने शादी नहीं कि है लेकिन इस फोटो ने सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त सनसनी मचा दी है।

47 वर्षीय गीता कपूर से जुड़ चुका है इस शख्‍स से नाम

47 वर्षीय गीता कपूर से जुड़ चुका है इस शख्‍स से नाम

गीता कपूर का जन्‍म 5 जुलाई 1973 को हुआ था। इस समय गीता कपूर की उम्र 47 साल है लेकिन अभी तक सिंगल हैं। 2019 में गीता कपूर की फोटो राजीव खिंची के साथ सोशल मीडिया पर दिखी थी तब दोनों के बीच अफेयर की बात सामने आई थी। लेकिन दोनों ने चुप्‍पी साध रखी थी। बाद में राजीव ने कहा था ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन हम दोनों बहुत अच्‍छे दोस्‍त हैं । हम रोमांटिक इक्‍वेशन में नहीं हैं।

15 साल की गीता ने फराह खान के अंडर में की थी करियर की शुरूआत

15 साल की गीता ने फराह खान के अंडर में की थी करियर की शुरूआत

बता दें गीता कपूर हिंदी फिल्मों की कोरियोग्राफर हैं, और सुपर डांसर से पहले टीवी शो शो डांस इंडिया डांस की भी जज रह चुकी हैं। गीता कपूर ने अपने कैरियर की शुरूआत 15 साल की उम्र में प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान के साथ किया था। फराह खान को गीता अपना गुरू मानती हैं। बता दें जल्‍द ही 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' की शुरूआत होने वाली है जिसमें 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के पिछले सीजन के जज रही गीता कपूर फिर से जज पैनल में वापस दिखाई देंगी।

https://www.filmibeat.com/photos/jacqueline-fernandez-21253.html?src=hi-oiऐसी अदा Jacqueline Fernandez की ही हो सकती है, देखें उनकी धांसू Pics
English summary
Geeta Maa of 'Super Dancer 4' secretly got married! Photo of choreographer created sensation
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X