गे सेक्‍स पार्टी के लिए जिन्‍हें बुलाया घर उन्‍होंने ही बहा दिया खून

घोडबंदी एरिया में रहने वाले 29 साल के एक शख्‍स को गे सेक्‍स करने का मन हुआ। उसने इंटरनेट पर सर्च करने के बाद 19 साल के दो समलैंगिकों को अपने घर पर बुलाया।

मुंबई। गे सेक्‍स एंजॉय करना ठाणे के एक शख्‍स को बहुत महंगा पड़ा। आरोप है कि घर पहुंचे दो गे युवकों ने उसे लूट लिया और चाकू घोंपकर हत्‍या की कोशिश की। पीड़ित को घायल अवस्था में ठाणे के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच कर रही पुलिस ने घायल शख्स का बयान भी ले लिया है और युवकों की तलाश की जा रही है। घटना की रिपोर्ट चितलसर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।

गे सेक्‍स पार्टी के लिए जिन्‍हें बुलाया घर उन्‍होंने ही बहा दिया खून

जानकारी के मुताबिक घटना 24 फरवरी की है। घोडबंदी एरिया में रहने वाले 29 साल के एक शख्‍स को गे सेक्‍स करने का मन हुआ। उसने इंटरनेट पर सर्च करने के बाद 19 साल के दो समलैंगिकों को अपने घर पर बुलाया। पीडि़त के बड़े भाई (जो बराबर के फ्लैट में रहते हैं) ने पुलिस को बताया कि उनका भाई प्लास्टिक गुड्स डीलर का काम करता है। उन्‍होंने बताया कि जब वो देर रात घर लौटे तो उन्‍होंने अपने भाई के कराहने की आवाज सुनी। जरूर देखें PICS: बचपन का प्‍यार पाने के लिए कराया सेक्‍स चेंज, लड़की बनने के बाद रचाई शादी

वो दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि चारों तरफ खून ही खून था। उनके भाई के पेट और सीने पर गहरे घाव थे। उन्‍होंने बताया कि 'उसके भाई सहित तीनों लोग फ्लैट के अंदर अंडर गारमेंट्स में थे। चाकू गोदने के बाद हमलावर भाग निकले।' पुलिस ने बताया कि घटना की जांच लूट की घटना के तौर पर कर रहे हैं। क्योंकि पीड़ित को छुरा घोंपने के बाद अलमीरा का लॉक तोड़ा गया। साथ ही घर से गोल्ड के कुछ आइटम गायब है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद इसके दूसरे पक्ष पर तहकीकात की जाएगी। '

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+