बिहार के लिए कुछ बहुत बड़ा प्लान कर रहे हैं गौतम अडानी, इस प्लांट पर करोड़ों का खर्च, मिलेगी हजारों को नौकरी

Gautam Adani Bihar Plan: देश के अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी की समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड (एसीएल) बिहार में बड़ा निवेश कर रही है। कंपनी बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज में सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट के लिए 1,600 करोड़ रुपये लगा रही है। अडानी समूह ने राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में 5,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने का फैसला किया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार (03 अगस्त) को नवादा के वारिसलीगंज औद्योगिक क्षेत्र में गौतम अडानी की अंबुजा सीमेंट लिमिटेड (एसीएल) की सहायक कंपनी अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड की 1,600 करोड़ रुपये की सीमेंट ग्राइंडिंग की आधारशिला रखी है।

Gautam Adani Bihar Plan

इस परियोजना को राज्य में सीमेंट उद्योग की ओर से किया गया सबसे बड़ा निवेश माना जा रहा है। इससे बिहार की बढ़ती बुनियादी संरचना संबंधी जरूरतें पूरी होंगी।

CM नीतीश कुमार ने इस प्लांट को लेकर क्या कहा?

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "प्लांट के पूरा होने के बाद राज्य में सीमेंट आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। और इससे रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।'' सीएम नीतीश ने कहा, यह निवेश बिहार की विकास क्षमता और राज्य के लोगों के लिए सतत विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगी।

6-एमटीपीए परियोजना, बिहार के सीमेंट उद्योग में अडानी समूह का पहला प्लांट है। इसका काम अलग-अलग चरणों में किया जाएगा। जिसका पहला चरण अगले साल दिसंबर तक पूरा होने वाला है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा, "1,600 करोड़ रुपये की लागत वाली 6 एमटीपीए सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की परियोजना तीन चरणों में लागू की जाएगी। 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से 2.4 एमटीपीए की पहली इकाई को दिसंबर 2025 तक चालू करने का लक्ष्य है।"

इस प्लांट से कितने लोगों को मिलेगा रोजगार?

इन निवेशों से कुल 40,000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कंपनी ने कहा है कि, ''इससे 250 प्रत्यक्ष और 1,000 अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होगीं। पहले चरण में 2.4-एमटीपीए क्षमता के लिए 1,100 करोड़ रुपये का निवेश शामिल होगा। भविष्य के विस्तार के लिए प्रावधान किए गए हैं, जिसे बहुत कम पूंजीगत व्यय पर चालू किया जाएगा। इससे सरकार को सालाना 250 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।''

बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने सीमेंट इकाई के लिए 73 एकड़ जमीन आवंटित की है। एसीएल ने कहा, "प्लांट को पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है, जिससे साइट पर काम शुरू हो सकेगा।"

इन-इन शहरों में लगेगा प्लांट

सीएमओ के बयान में कहा गया है, "अडानी समूह ने बिहार में विभिन्न क्षेत्रों में 5,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने का फैसला किया है, जिसमें सीमेंट निर्माण (मुजफ्फरपुर में), लॉजिस्टिक्स (पटना के पास) और अररिया, किशनगंज और बेगूसराय में कृषि-उद्योग से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) ने सीमेंट इकाई के लिए 73 एकड़ भूमि आवंटित की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+