क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

14 साल की उम्र में इस लड़की ने रचा इतिहास, 48 किलोमीटर की यात्रा तैरकर पूरी की

राजस्थान की 'जलपरी' गौरवी सिंघवी ने 14 साल की उम्र में इतिहास रच दिया है। गौरवी ने जुहू बीच से गेटवे ऑफ इंडिया तक की दूरी तैरकर पूरी की। उन्होंने लगातार 9 घंटे तैरकर 48 किलोमीटर की इस दूरी को पूरा किया। ऐसा करने वाली वो पहली और सबसे कम उम्र की तैराक बन गई हैं।

Google Oneindia News

मुंबई। राजस्थान की 'जलपरी' गौरवी सिंघवी ने 14 साल की उम्र में इतिहास रच दिया है। गौरवी ने जुहू बीच से गेटवे ऑफ इंडिया तक की दूरी तैरकर पूरी की। उन्होंने लगातार 9 घंटे तैरकर 48 किलोमीटर की इस दूरी को पूरा किया। ऐसा करने वाली वो पहली और सबसे कम उम्र की तैराक बन गई हैं। उन्हें इतिहास रचता देखने के लिए उनके परिवार वाले और करीबी लोग मुंबई में मौजूद थे।

Gaurvi Singhvi

गौरवी ने अपनी यात्रा सुबह 3:30 बजे जुहू बीच के खार डांडा से शुरू की। गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचने में उन्हें 9 घंटे से अधिक का समय लग गया। वो दोपहर 1 बजे गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचीं। वो पिछले एक साल से इसपर मेहनत कर रही हैं और आखिर में उन्होंने ये कर ही दिखाया।

गौरवी की सुरक्षा के लिए उनके साथ दो नाव और लाइफगार्ड तैनात किए गए थे। उनके कोच महेश पालीवाल ने बताया कि वो पिछले एक साल से 8-10 घंटे प्रैक्टिस कर रही हैं। अब वो इंग्लिश चैनल के लिए प्रैक्टिस करेंगी। उनकी मां ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि ऐसा करना आसान नहीं था लेकिन गौरवी ने सभी मुश्किलों को पार करते हुए ये खिताब हासिल किया। उन्होंने कहा, 'एक बच्ची के लिए ये मिशन आसान नहीं था। उसे प्रॉन्स और फिश ने काटा भी। मछुआरे के जाले में भी गौरवी फंसी। ऐसे खुले में तैरना आसान नहीं ह। कभी-कभी टाइड आपके हक में नहीं होतीं लेकिन गौरवी ने इन सभी मुश्किलों को पार किया।'

गौरवी सिंघवी एक बार में 48 किलोमीटर तक तैरने वाली पहली और सबसे कम उम्र की तैराक बन गई है। गौरवी ने 3 साल की उम्र से तैराकी शुरू कर दी थी। वो उदयपुर की फतहसागर झील में रोजाना प्रैक्टिस करती हैं। इस झील में गौरवी 8 से 10 घंटे तैराकी करती हैं। उनका सपना इंग्लिश चैनक को पार करना है। फिलहाल ये रिकॉर्ड उदयपुर की ही भक्ति सागर नाम की स्विमर के पास है। भक्ति ने साल 2006 में 16 साल की उम्र में इंग्लिश चैनल पार किया था। ऐसा करने में उन्हें 13 घंटे और 55 मिनट लगे थे।

Comments
English summary
Gaurvi Singhvi Sets Record By Swimming 48 Kilometres Straight From Juhu Beach To Gateway Of India.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X