गौरी लंकेश मर्डर: एसआईटी करेगी मामले की जांच, गृह मंत्रालय ने मांगी र‍िपोर्ट

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद तमाम लोगों ने इस घटना की आलोचना की, इस घटना की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए।

बेंगलुरू। कट्टर हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ एक मुखर और मजबूत आवाज पत्रकार गौरी लंकेश को जिस तरह से उनके घर के बाहर गोली मारकर मारकर हत्या कर दी गई उसके बाद हर तरफ इस घटना के खिलाफ लोग आवाज उठा रहे हैं, तमाम राजनीति, समाजाजिक वर्ग से जुड़े लोगों ने इस हत्या की तीखी आलोचना की है। गौरी लंकेश की बेंगलुरू स्थित राजा राजेश्वरी स्थित उनके घर के बाहर किसी ने मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। गौरी लंकेश को उस वक्त मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी जब वह मंगलवार शाम तकरीबन 7.45 बजे के आसपास अपने घर में दाखिल हो रही थीं। गौरी लंकेश पर बदमाशों ने सात राउंड गोली चलाई, इस दौरान जब वह खुद को बचाने के लिए घर के मुख्य द्वार की तरफ भागी तो तीन गोली उनके गले, छाती और सिर में लगी, जबकि चार गोली दीवार पर लगी। गौरी लंकेश कन्नड़ अखबार गौरी लंकेश पत्रिके की संपादक थीं।

gauri lankesh

अब तक का अपडेट

  • गौरी लंकेश का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
  • बीजेपी नेता एस सुरेश कुमार ने कहा कि गौरी लंकेश के भाई इंद्रजीत लंकेश ने राज्य सरकार से मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है, हम भी यही मांग करते हैं।
  • गौरी लंकेश हत्याकांड यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी ने भी अब सीएम से बात की है।
  • गौरी लंकेश हत्याकांड के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट
  • गौरी लंकेश का पार्थिव शरीर रवींद्र कला क्षेत्र ले जाया गया
  • हत्या के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आला पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की
  • गौरी लंकेश की हत्या एक संगठित अपराध है, पुलिस को इस मामले की जांच करने दीजिए। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जिसकी कमान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को दी गई है- सिद्धरमैया
    गौरी लंकेश की हत्या राज्य की फेल कानून व्यवस्था की वजह से हुई है, इसका हमारी पार्टी से कुछ लेना देना नहीं है, तमाम आरोप निराधार हैं- नितिन गडकरी
  • राहुल गांधी के आरोपों पर नितिन गडकरी का पलटवार, बोले यह शर्मनाक है, पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, वह किसी पार्टी विशेष के नहीं हैं।
  • सच्चाई को कभी दबाया नहीं जा सकता है, कोशिश जरूर की जा रही है, आरएसएस और भाजपा की विचारधारा है, सच्चाई को दबाने की, लेकिन यह नहीं किया जा सकता है, आप कितनी भी कोशिश कर लीजिए, सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता है- राहुल गांधी
  • बहुत दुख की बात है कि कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाने वाली वरिष्ट पत्रकार की हत्या कर दी गई, मैं परिवार वालों को कहना चाहता हूं कि पूरा देश उनके साथ है- राहुल गांधी
  • गौरी लंकेश के भाई ने हत्या की सीबीआई जांच की मांग की, बोले इससे पहले भी कई लोगों की हत्याएं की गई हैं, लेकिन उनकी जांच आजतक पूरी नहीं हो सकी है।
  • गौरी लंकेश के भाई ने कहा कि मैं अपनी बहन की हत्या से बहुत दुखी हूं, मैं चाहता हूं कि इस मामले की जल्द से जल्द जांच कराई जानी चाहिए
  • गौरी लंकेश के भाई ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को हमारे सामने खोला जाना चाहिए, इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
  • सिद्धरमैया सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को सही करने में पूरी तरह से विफल रहे, पहले लोग कहते थे कि बिहार जंगलराज है, लेकिन अब कर्नाटक जंगल राज बन गया है
  • कर्नाटक के पूर्व कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने गौरी लंकेश की हत्या पर बोला हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+