Youtuber गौरव तनेजा गुरुग्राम शिफ्ट होते ही बिजली कटौती से हुए त्रस्त, CM केजरीवाल ने दिया ये रिएक्शन
यूट्यूबर गौरव तनेजा गुरुग्राम शिफ्ट होते ही बिजली कटौती से हुए त्रस्त, cm केजरीवाल ने दिया ये रिएक्शन
फेमस यू्टयूबर गौरव तनेता जिन्हें फ्लाइंग बीस्ट के नाम से जाना जाता है। वो हाल ही में देश की राजधानी दिल्ल से गुरुग्राम शिफ्ट हुए हैं। गुरुग्राम पहुंचते ही गौरव गुरुग्राम में बिजली कटौती से तंग हो चुके हैं।बिजली कटौती से तंग आकर उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है जिस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिएक्शन दिया है।

भारत के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले यूट्यूबर्स में से एक गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट ने हरियाणा के गुरुग्राम में बिजली आपूर्ति पर बहुत निराश होते हुए पोस्ट लिखी है। हाल ही में दिल्ली से गुरुग्राम शिफ्ट हुए गौरव तनेजा ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में गुरुग्राम में बिजली कटौती को भयानक बताया।
गौरव तनेजा ने परेशान होकर लिखी ये पोस्ट
गौरव तनेजा ने सोमवार को ट्वीट किया करते हुए लिखा हम अभी-अभी दिल्ली से गुरुग्राम आए हैं। यहां बिजली कटौती भयानक है।
"दिल्ली सबसे अच्छी है"
गौरव तनेजा के ट्वीट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रतिक्रिया दी है। उन्होंंने अपने राज्य की तारीख करते हुए लिखा दिल्ली सबसे अच्छी है...।
बिजली की बढ़ी दरों के बाद आया है ये सीएम का रिएक्शन
दिल्ली सीएम की ये प्रतिक्रिया दिल्ली में बिजली नियामक द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में लागत-प्रतिबिंबित टैरिफ की मांग के बाद वितरण कंपनियों के द्वारा दिल्ली में बिजली की दरें बढ़ाने की अनुमति देने के कुछ समय बाद आई है। याद रहे आप ने राष्ट्रीय राजधानी में बिजली दरों में बढ़ोतरी के लिए भी केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
क्या उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा?
एएनआई की एक रिपोर्ट की माने तो दिल्ली एनसीटी प्रशासन ने कहा कि बिजली दरों में ताजा बढ़ोतरी का उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं दिल्ली की मंत्री आतिशी ने पहले कहा था कि जिन उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है, उन पर टैरिफ में नई वृद्धि का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि अन्य उपभोक्ताओं को लगभग 8 प्रतिशत अधिभार देना होगा।
गौरव तनेजा कौन हैं?
गौरव तनेजा एक राष्ट्रीय स्तर के बॉडीबिल्डर और पायलट भी हैं। गौरव तनेजा तीन फेमस यूट्यूब चैनल चलाते हैं जिसमें फ्लाइंग बीस्ट, फिट मसल टीवी और रसभरी के पापा चलाते हैं। तनेजा ने टेक्निकल गुरुजी, मुंबईकर निखिल और स्ले पॉइंट जैसे अन्य फेमस लोगों के साथ काम किया है। इसके अलावा गौरव तनेजा ने अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, आर माधवन और अन्य बॉलीवुड सितारों के साथ दिलचस्प सहयोग किया है।












Click it and Unblock the Notifications