सेक्स चेंज करा गौरव से गौरी बना ये मॉडल, बिकनी पहनते ही पीछे पड़ गए छोरे
नई दिल्ली। रियालिटी शो MTV Splitsvilla के 8वें सीजन में नजर आए गौरव अरोड़ा को देखकर कोई भी लड़की उनपर फिदा हो जाए। लेकिन अगले ही साल गौरव ने अपनी सेक्स चेंज करवाकर लड़की बनने का फैसला किया। गौरव ने सेक्स चेंज करवाकर खुद को गौरी अरोड़ा बना दिया। लड़कियां जिस गौरव की दीवानी थी अब लड़के उस गौरी के पीछे पड़ गए। गौरव के बाद अब गौरी एक बार फिर से टीवी पर वापसी कर रही है। एमटीवी के नए शो इंडियाज नेक्स टॉप मॉडल सीजन-3 में वो प्रतियोगी बनकर हिस्सा ले रही है।

गौरी अरोड़ा ने इस शो के दौरान बिकिनी पहना है, जिसे लेकर वो काफी नर्वस हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि उनके माता-पिता को उनका बिकिनी पहनना पसंद नहीं आएगा। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिकिनी में उन्हें देखकर परिवार का क्या रिएक्शन होगा, ये सोचकर वो काफी नर्वस है।

वहीं उन्हें ये भी चिंता सता रही है कि कहीं लोग ऐसा न समझें कि उन्होंने बॉडी दिखाने के लिए ही सेक्स चेंज करवाया है। गौरव ने अपने सेक्स चेंज करवाने को लेकर कहा है कि उन्हें अपनी पूरी जिंदगी एक औरत जैसा महसूस होता रहा है, इसलिए उन्होंने सेक्स चेंज कराने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications