Gauahar Khan Wedding: गौहर की शादी में शामिल नहीं होगा उनका परिवार, इंस्टाग्राम पर लिखी इमोशनल पोस्ट
Bollywood News Update: बिग बॉस विनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खाना (Gauahar Khan) अपने कोरियोग्राफर ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। जिसकी रस्में अभी से ही शुरू हो गई हैं। गौहर के फैन्स ने दोनों की शादी को "#Gaza" नाम दिया है। सोमवार को निकाह से पहले की उनकी चिक्सा रस्म पूरी हुई। जिसकी कई फोटोज गौहर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने परिवार के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।
Recommended Video

भाई और भाभी की फोटो की शेयर
दरअसल कोरोना महामारी और यात्रा प्रतिबंधों के चलते गौहर के कई दोस्त और परिवार के सदस्य उनकी शादी में नहीं पहुंच पाए। इस पर गौहर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- " मेरा पूरा दिल, मेरा परिवार, इस खास मौके पर मुझसे दूर है, लेकिन वो चिक्सा की भावना को लेकर तैयार हैं। जैसे कपड़े मैंने पहने वैसे ही उन्होंने भी पहने। उनका प्यार हमेशा मेरे साथ है। I Love All! उन्होंने एक फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें उनके भाई असद खान और भाभी हैं। जिन्होंने चिक्सा वाले दिन पीले रंग का कपड़ा पहन रखा था।

पीले आउटफिट में दिखे कपल
गौहर के फैन्स और दोस्त लगातार उनको बधाई संदेश भेज रहे हैं। जिसके स्क्रीनशॉट भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। वहीं गौहर खान और जैद दरबार दोनों अपने चिस्का सेरेमनी में पीले रंग के आउटफिट में दिखे। गौहर ने पीले रंग की सिम्पल चोली और उसके साथ प्रिटेंड लंहगा पहना था। वहीं बड़े मांग के टीके उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। उन्होंने अपने लुक को सिम्पल रखा। वहीं जैद दरबार ने प्लेन पीले रंग का कुर्ता और व्हाइट चुड़ी दार पहना था। साथ में उन्होंने पीले रंग का सनग्लास लगाया था।

11 साल छोटे हैं जैद
गौहर खान और जैद दरबार का रिश्ते पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में है क्योंकि जैद गौहर से 11 साल छोटे हैं। हाल में दोनों छुट्टियां मनाने दुबई गए थे। वहां पर जब दोनों ने एक-दूसरे के साथ फोटोज और वीडियो शेयर किए, तो सभी को इस रिलेशन के बारे में पता चला। दो दिन पहले उनके कार्ड की फोटो भी सामने आई थी, तब जाकर उनके फैन्स को पता चला। शनिवार को वो आईटीसी मराठा लग्जरी में निकाह करेंगे। इसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications