गोरक्षकों के आतंक से डर के साथ जीने को मजबूर है मुसलमान- ओवैसी का मोदी सरकार पर हमला
नई दिल्ली- अयोध्या में भूमि पूजन के साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन सांसद असदुद्दीन ओवैसी का मोदी सरकार पर हमला जारी है। अब उन्होंने आरोप लगाया है कि देश में गोरक्षकों का आतंक इस कदर हावी हो चुका है कि मुसलमानों को अपनी जान का डर सता रहा है और वे डर-डर कर जीने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी के मंत्रियों पर ऐसे गोरक्षकों को सजा दिलाने की जगह सराहना किए जाने का आरोप भी लगाया है और दावा किया है कि मुकदमों में गड़बड़ी की गई है, जिसके चलते ऐसे आरोपी बरी हुए हैं।
Recommended Video

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने गोरक्षकों में नाम पर मोदी सरकार पर बहुत बड़ा हमला बोला है। उनका आरोप है कि गोरक्षकों के डर से मुसलमान अपनी जान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और उन्हें खतरा महसूस हो रहा है। लेकिन, मोदी सरकार के मंत्री ऐसे आरोपियों को माला पहनाकर उनकी सराहना कर रहे हैं, जिससे उनका हौसला और बढ़ता जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में मीट ले जा रहे एक आदमी की कथित गोरक्षकों ने पिटाई कर दी थी। हालांकि, उसका वीडियो आने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई भी की थी।

लेकिन, अब हैदराबाद के सांसद ने ट्विटर पर लिखा है- 'गोरक्षकों का आतंक मुसलमानों को अपनी जिंदगी को लेकर डर के साथ जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस तरह की भीड़ पर तुरंत केस चलाकर उन्हें सजा दी जानी चाहिए। लेकिन, इसकी जगह भारत के प्रधानमंत्री के मंत्री द्वारा उनमें से कुछ को मालाएं पहनाई गईं और दूसरों ने मुकदमों में गड़बड़ियां की, जिसके चलते वे बरी हुए। जाहिर है कि ऐसे में उनकी हिम्मत बढ़ेगी।'
गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन समारोह के बाद से ओवैसी पीएम मोदी और उनकी सरकार पर और ज्यादा तिलमिलाए हुए हैं। कार्यक्रम से पहले उन्होंने ट्विट किया था कि 'बाबरी मस्जिद थी, है और रहेगी।' बाबरी मस्जिद थी की बात तो समझ में आई, लेकिन 'है और रहेगी' जैसे दावे वे किस आधार पर कर रहे हैं, यह बात अबतक विस्तार से वो समझा नहीं पाए हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications