देश भर में धूमधाम से हुई गणपति बप्पा की विदाई, आमची मुंबई में उमड़ी लाखों की भीड़, देखें Videos
Ganpati Visarjan: गणेशोत्सव के आखिरी दिन अपने आराध्य देव की विदाई के भव्य तैयारी की। ढोल-नगाड़ों के बीच बप्पा की विदाई का सिलसिला दिन भर जारी रहा। कुछ जगहों से भावुक करने देने वाली भी तस्वीरें सामने आईं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से आईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गणपति भक्तों ने 'बप्पा' के विदाई के वक्त भव्य झाकियों को प्रदर्शन किया। वहीं माया नगरी यानी मुंबई की बात करें तो यहां 'मुंबईचा राजा' और 'लालबागचा राजा' की सवारी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा भी शहर के कई इलाकों में गणेश विसर्जन की भव्य तैयारियां की गईं।
मुंबई में 7500 गणेश मूर्तियां विसर्जित
मुंबई शहर में कई जगह गणेश विर्जन की जगह धूम रही। बीएमसी ने एक बयान में कहा कि बई में 7500 से ज्यादा गणेश-गौरी मूर्तियां विसर्जित की गईं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के मुताबिक किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

बीएमसी ने कहा, "शहर में समुद्र, झीलों और कृत्रिम तालाबों में विसर्जित की गई मूर्तियों में से 7,227 घरेलू गणपति, 300 सार्वजनिक मंडलों की और लगभग 50 देवी गौरी की मूर्तियां थीं, इनमें से 2,880 मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया। मध्य मुंबई के प्रसिद्ध सार्वजनिक गणेश प्रतिमा 'लालबागचा राजा' का विसर्जन जुलूस गिरगांव चौपाटी या समुद्र तट की ओर जाते हुए शाम करीब 6.30 बजे चिंचपोकली पहुंचा। बस सेवा बेस्ट ने विसर्जन जुलूस के कारण कई मार्गों पर बसों के रूट में बदलवा किया गया।"
निकली 'मुंबईचा राजा' की सवारी,
मुंबई में गणेश विसर्जन के मौके पर 24,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। जिनमें 9 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 40 पुलिस उपायुक्त, 56 सहायक पुलिस आयुक्त की भी तैनाती की गई। मुंबईचा राजा (मुंबई के राजा) कहे जाने वाले गणेशगली के बप्पा का भव्य जुलूस आज सुबह 8:30 बजे विसर्जन के लिए मंडप से निकला और शाम को गिरगांव चौपाटी में विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। 'मुंबईचा राजा' के बाद अब 'लालबागचा राजा' की भव्य विसर्जन यात्रा निकली।
मुंबई की सड़कों पर 24000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
मुंबई पुलिस ने गणपति उत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी के लिए 24,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। गिरगांव चौपाटी, दादर, बांद्रा, जुहू, वर्सोवा, पवई झील और मध द्वीप जैसे महत्वपूर्ण विसर्जन स्थलों पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस 8 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से कड़ी निगरानी की गई।
मुंबई पुलिस ने भगवान गणेश को दी विदाई
मुंबई पुलिस ने इस परफॉर्मेंस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "खाकी स्टूडियो से बप्पा को विदाई! अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर मुंबई पुलिस बैंड के खाकी स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एक बेहद ही शानदार परफॉर्मेंस।" वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंड के सामने एक वर्दीधारी पुलिस अधिकारी खड़े होकर बैंड के धुन को निर्देशित कर रहा है।
कई राज्यों में गणेशोत्सव को धूम
मुंबई के अलावा यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना समेत कई राज्यों से गणेश विसर्जन की तस्वीरें सामने आईं। वीडियो में गणपति बप्पा की विदाई दौरान लोग डीजे, ढोल और नगाड़ों की धुन पर थिरकते दिखाई दिए।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भक्तों ने श्री गणेश विसर्जन शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
महाराष्ट्र: पुणे के नारायण पेठ में गणपति विसर्जन के दृश्य।
तेलंगाना: हैदराबाद में गणपति विसर्जन जुलूस में भाग लेते श्रद्धालु, चारमीनार के दृश्य-
देवेन्द्र फड़नवीस गणेशोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के आवास पर गए।
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणपति विसर्जन पर अपने आवास पर पूजा की और आरती की
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ भोपाल में गणपति विसर्जन में शामिल हुए। गणेश विसर्जन के मौके पर उन्होंने कहा, "केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है, "भगवान गणेश सभी को आशीर्वाद दें। पूरे देश ने बड़े हर्षोल्लास के साथ गणेश उत्सव मनाया है। भगवान गणपति लोगों पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें... सभी भक्तों ने आज गणपति की पूजा की और विसर्जन किया।"
महाराष्ट्र के धुले में बड़ा हादसा
गणेश विसर्जन दौरान मुंबई में बड़ा हादसा हुआ। धुले शहर से सटे चित्तौड़ गांव में ट्रैक्टर से कुचलने से 3 बच्चों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब धुले में गणेश विजर्सन के लिए गांव के लोग एक ट्रैक्टर में गणेश जी की प्रतिमा को ले जा रहे थे. तभी इसके के सामने डांस कर रहे लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ गया। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे को लेकर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications