सलमान खान को 3 बार मारने का बनाया प्लान, अब लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल को दी सुपारी!
Gangster Lawrence Bishnoi: साल 2018 में कुख्यात गैंगस्टर और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का किलर लॉरेंस बिश्नोई उस वक्त सुर्खियों में आया जब उसने जोधपुर में पुलिस जीप के अंदर बैठ हुए सुपरस्टार सलमान खान को पहली बार मारने की धमकी दी थी।
तब से लेकर अब तक सलमान खान लॉरेंस गिरोह के निशाने पर हैं। हाल ही में जेल के अंदर से दिए एक इंटरव्यू में लॉरेंस ने साफ कहा था कि उसका आखिरी मकसद सलमान खान की हत्या करना है। इस बीच अब बड़ी खबर यह आ रहा है कि लॉरेंस ने अपने भाई अनमोल बिश्नोई को सलमान खान को मारने की सुपारी सौंपी है।

अनमोल बिश्नोई को दी सौंपा काम
स्पेशल सेल के सूत्रों ने दावा किया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मारने की सुपारी अपने भाई और साथी गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को दी है।
सूत्रों ने आगे कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को खत्म करने का तीन बार प्लान बनाया थे, लेकिन हर कोशिश नाकाम रही। सलमान खान को मारने के लिए बिश्नोई ने यह काम गैंगस्टर संपत नेहरा, दीपक मुंडी और टीनू को सौंपा था, लेकिन तीनों इस काम को पूरा करने में नाकाम साबित हुए।
तीन बार बनाया प्लान, तीनों बार फेल
सूत्रों ने बताया कि अब लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने का काम किसी और को सौंपने का फैसला करते हुए अपने भाई अनमोल बिश्नोई को चुना है।
वहीं हथियार से जुड़ा भी बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि लॉरेंस गैंग ने तुर्की निर्मित जिगाना पिस्तौल के बजाय जर्मन मेड पीएस 30 पिस्टल का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। ये गन 8 से 10 लाख रुपए के बीच की कीमत पर आती है और लॉरेंस गैंग को ये हथियार विदेश में बैठे उसके सहयोगियों से मिल रही है।
रंजीत डुपला बना बड़ा मददगार
स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया कि अमेरिका में रंजीत डुपला, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों के संपर्क में है। डुपला पहले पंजाब का एक गैंगस्टर था, जो यूएस भागकर एक इंटरनेशनल हथियार डीलर बन चुका है। 2017 में डुपला को हथियार तस्करी के एक मामले में पंजाब के फरीदकोट की जिला अदालत द्वारा घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
सूत्रों ने बताया कि डुपला पर हत्या, अपहरण, हत्या का प्रयास, डकैती और सुपारी लेकर हत्या के भी आरोप हैं। उसे आखिरी बार 2014 में पकड़ा गया था, उसके पास से बड़ी संख्या में विदेशी हथियार बरामद हुए थे, जिन्हें वह पंजाब स्थित गैंगस्टरों को सप्लाई करता था।
गिरोह को बड़ा करने में जुटा लॉरेंस
फिलहाल एजेंसियां उसे भारत वापस लाने के लिए काम कर रही हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह दक्षिणी राज्यों में अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए काम कर रहा है, जिसमें संपत नेहरा यंग लड़कों को गिरोह में भर्ती कर रहा है।
जानिए कौन है अनमोल बिश्नोई?
सूत्र ने कहा कि काला जत्थेदी, नरेश सेठी, रोहित मुई और कपिल सांगवान उर्फ नंदू खुलेआम लॉरेंस बिश्नोई को सपोर्ट कर रहे हैं। वे बिश्नोई गैंग के सिंडिकेट का हिस्सा हैं। दिल्ली पुलिस की अनमोल बिश्नोई के खिलाफ दायर चार्जशीट से संकेत मिलता है कि गिरोह को लंदन स्थित एक अपराधी से भी समर्थन मिलता है। यह चार्जशीट दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके में गोलीबारी और जबरन वसूली की घटना के सिलसिले में दायर की गई थी।
सूत्रों ने खुलासा किया कि अनमोल बिश्नोई ने लॉरेंस बिश्नोई के पड़ोसी अक्षय बिश्नोई को अपने गिरोह में शामिल किया था। अक्षय को गिरोह का नया चेहरा माना जाता है और हाल ही में उसे राजस्थान की हनुमानगढ़ पुलिस ने पकड़ा था। दिल्ली क्राइम ब्रांच आने वाले हफ्तों में जबरन वसूली के मामले में भी उससे पूछताछ करेगी।












Click it and Unblock the Notifications