उत्तराखंडः उत्तरकाशी में गंगोत्री हाइवे पर बना लोहे का पुल टूटा
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री हाइवे पर अस्सीगंगा नदी पर गंगोरी में बना वैली ब्रिज टूट गया। पुल ढहने की वजह से शहर का यातायात प्रभावित हो गया है। इस पुल के ढहने के चलते कई किमी का लंबा जाम लग गया है।घटना तड़के सुबह की है। जब पुल से ओवर लोड ट्रक गुजर रहे थे तभी लोहे का पुल बीच से मुड़ गया। इस दौरान पुल पर दो ट्रक फंस गए हैं। पुल किनारों से भी उखड़ गया है।
वैली ब्रिज टूट की वजह से गंगा घाटी का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पुल टूटने से गंगोत्री घाटी अलग-थलग पड़ गई है। इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी थी। पुल ढहने की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब कर ट्रकों के ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर भाग गए थे।पुल के ढहने की खबर मिले ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इस दुर्घटना के किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
आपको बता दें कि गंगोरी पुल साल 2012 अगस्त की आपदा में असी गंगा में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद में बह गया था। जिसके 20 दिन में बाद सीमा सड़क संगठन ने वैली ब्रिज तैयार किया था।