Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने अपनी और अभिषेक की पुरानी तस्वीर की शेयर, कहा- गणपति बप्पा मोर्या

नई दिल्ली। आज से देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2020) की शुरुआत हो रही है। लेकिन कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण इस बार पहले की तरह ये त्योहार नहीं मनाया जा सकेगा। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को गणेश चतुर्थी बधाई दी है। उन्होंने अपनी और अपने बेटे अभिषेक बच्चन की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गणपति बप्पा मोर्या'।

Recommended Video

    Ganesh Chaturthi 2020: Amitabh से Kajol तक Bollywood celebs ने fans को ऐसे किया Wish |वनइंडिया हिंदी
    amitabh bachchan, abhishek bachchan, bollywood, ganesh chaturthi 2020, ganesh chaturthi wishes, ganesh photo, ganesh chaturthi images, amitabh bachchan on ganesh chaturthi, ganpati bappa, ganpati images, ganesh chaturthi 2020 date, Lord Ganesha, Happy Ganesh Chaturthi 2020, happy vinayaka chaturthi, happy ganesh chaturthi images, ganesh chaturthi quotes, vinayagar chaturthi, ganesh chaturthi photo, ganesh chaturthi wishes in hindi, ganesh mantra, ganesh chaturthi 2020 images, vinayagar chathurthi 2020, Vinayaka Chaturthi, गणेश चतुर्थी, गणेश चतुर्थी 2020, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, बॉलीवुड

    बेशक इस बार कोरोना वायरस के कारण त्योहार पहले से फीका है लेकिन लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। हर कोई अपने तरीके से इस खास त्योहार को मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोरोना महामारी के कारण इस बार सार्वजनिक आयोजन नहीं हो सकते हैं, लेकिन इस बार लोग अपने घरों पर रहकर ही गणेश चतुर्थी मना रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के कई अन्य सेलिब्रिटीज ने भी फैंस को गणेश चतुर्थी की खास बधाई दी है।

    आपको बता दें मुंबई में गणेश चतुर्थी के मौके पर खास धूमधाम देखने को मिलती है। लोग घर पर गणपति को विराजते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। फिर नियमानुसार विसर्जन किया जाता है। गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है।

    वहीं अमिताभ बच्चन की बात करें तो वह और उनका परिवार हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुऐ है। अब अमिताभ जल्द ही शो कौन बनेगा करोड़पति के अगले सीजन की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग में दी थी। अमिताभ ने कहा था कि वह जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति के प्रोमो और शो की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्मों की बात करें तो हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो सिताबो ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई है। उनकी आने वाले फिल्में ब्रह्मास्त्र, झुंड और चेहरा हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+