15 अगस्त 1947 की सुबह महात्मा गांधी कहां थे, आजादी के जश्न में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
देश की आजादी में सबसे अधिक किसी का योगदान रहा तो वह हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी। महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए हर स्तर से संघर्ष किया। इतना ही नहीं, महात्मा गांधी हिंसा के खिलाफ लड़ते हुए आजादी की इच्छा रखते थे। उन्होंने हमेशा अहिंसा के लिए लोगों को प्रेरित किया। महात्मा गांधी जितना संघर्षशील थे उतना ही ज्यादा त्याग करने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।
इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि महात्मा गांधी जो कि आजादी दिलाने के मुख्य नायक थे, फिर भी वह 15 अगस्त 1947 के दिन आजादी के जश्न में क्यों शामिल नहीं हुए? वह उस दिन कहां थे और क्या कर रहे थे?

15 अगस्त 1947 को महात्मा गांधी कहां थे?
15 अगस्त 1947 को महात्मा गांधी बंगाल के नोआखली में थे जो कि वर्तमान में बांग्लादेश का हिस्सा है। वहां वह हिंदू-मुस्लिम के बीच चल रहे खूनी संघर्ष को खत्म करने का प्रयास कर रहे थे। 09 अगस्त 1947 को वह दिल्ली से कोलकाता पहुंचे थे और वहां मुस्लिमों की बस्तियों में लगी हिंसा की आग को शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने खून-खराबा रोकने और शांति स्थापित करने के लिए अनशन और भूख हड़ताल आरंभ कर दिया था। उन्हें आजादी के जश्न में शामिल होने के लिए दिल्ली से भी न्योता आया था, लेकिन उन्होंने स्वतंत्रता के महौल में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया। गांधीजी ने सोचा कि उन्हें इस दंगे की आग को हर हालत में रोकना होगा, नहीं तो यह पूरे देश में फैल जाएगी।
नेहरू और पटेल ने महात्मा गांधी को दिल्ली आने के लिए लिखा था पत्र
भारत को आजाद करान में महात्मा गांधी के अहम योगदान की चर्चा करते हुए उस समय जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल ने एक संयुक्त पत्र लिखकर आजादी के जश्न में शामिल होने की गुजारिश की थी। हालांकि, महात्मा गांधी ने उन्हें यह बताया कि उनके लिए देश में शांति स्थापित करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए वह इस जश्न में शामिल नहीं हो सकते हैं। वह सबसे पहले देश में लगी सांप्रदायिक आग को शांत करेंगे, उसके बाद ही किसी तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications