अंनत आंबानी की शादी में नहीं शामिल हुआ गांधी परिवार, जानें फिर राहुल गांधी की क्‍यों हो रही तारीफ?

Rahul Gandhi's stand on Ambani wedding: देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चा अभी भी जारी है। 12 जुलाई को अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी में देश ही नहीं दुनिया भर की चर्चित हस्तियां पहुंची।

अनंत की शादी में भारत के दिग्गज नेता भी इस शाही शादी का लुफ्त उठाने पहुंचे। लेकिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके परिवार का कोई भी सदस्‍य इस शादी में नहीं पहुंचा। इसके बावजूद राहुल गांधी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं आइए जानते हैं क्‍यों?

Rahul Gandhi

बता दें अनंत अंबानी की शादी में इंडिया गठबंधन में शामिल ममला बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, तेजस्‍वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, आदित्‍य ठाकरे समेत अन्‍य नेता पहुंचे थे। लेकिन इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ही ना इस शादी में गए और ना ही गांधी परिवार का कोई सदस्‍य!

मुकेश अंबानी खुद घर देने गए थे निमंत्रण

जबकि मुकेश अंबानी राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी को निमंत्रण देने स्‍वयं नई दिल्‍ली में उनके घर गए थे। दस सालों में ये पहला मौका था जब मुकेश अंबानी पहली बार राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी को अपने छोटे बेटी की शादी में आमंत्रित करने पहुंचे थे।

राहुल गांधी की क्‍यों हो रही तारीफ

राहुल गांधी के अनंत अंबानी की शादी में ना जाने के निर्णय पर सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले तारीफ कर रहे हैं। राहुल गांधी के फैंस उन्‍हें उसूलों पर चलने वाला, उसूलों का पक्‍का राजनीतिज्ञ बता रहे हैं। यूसर्ज कह रहे हैं कि राहुल गांधी जो बात कहते हैं उस पर अमल भी करते हैं।

अंबानी परिवार की शादी में क्‍यों नहीं गए राहुल?

दरअसल, लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी ने बिजनेसमैन अडानी के साथ मुकेश अंबानी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। संसद में भी मोदी सरकार पर देश के प्रमुख उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए अडानी अंबानी का मुद्दा उछाला था। अडानी अंबानी को लाभ देना का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार को घेरा था।

ये ही वजह है कि जहां इस शादी में इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और राहुल गांधी के सहयोगी पहुंच कर अंबानी से हाथ मिलाया वहीं राहुल गांधी अपने स्‍टैंड पर कायम रहे और अंबानी परिवार की शादी से दूरी बनाए रखी। ये ही वजह है कि राहुल गांधी के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+