देश में तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी, हाथ लगाते ही गुब्बारे सा फूल जाता है गाल, आखिर क्या है 'गलसुआ'?
Galsua disease: कोरोना वायरस बीमारी जब भारत में आई तो लोगों में काफी डर का माहौल था। लंबे समय के बाद इस बीमारी का सफाया हुआ। अब केरल में एक खतरनाक बीमारी ने लोगों को डराया हुआ है। इस बीमारी का नाम है गलसुआ।
बताते चलें कि 10 मार्च को एक ही दिन में केरल में इस बीमारी के 190 मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस महीने इस संक्रमण के 2505 मामले सामने आए, तो हर कोई हैरान रह गया। दो महीने से थोड़ा ज्यादा वक्त में 11,467 मामले सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बीमारी की पुष्टि की है। 'इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, राज्य में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को अलर्ट कर दिया गया है। गलसुआ का प्रकोप काफी ज्यादा संख्या में देखने को मिल रहा है।
कैसे होती है गलसुआ बीमारी?
बताते चलें कि गलसुआ बीमारी एक पैरामाइक्सोवायरल की वजह से होती है। सबसे चिंता की बात तो ये है कि ये बीमारी हवा के जरिये भी फैलती है। कोरोना की तरह ही ये बीमारी भी सांस या फिर संक्रमित व्यक्ति के जरिये हवा के जरिये फैलती है।
जानिये गलसुआ के लक्षण...
अगर इस बीमाारी के लक्षणों की बात की जाए तो इसमें बुखार से लेकर सिरदर्द और बदन दर्द शुरुआती दौर में होता है। इसके बाद मरीज की लार ग्रंथियां सूजने लगती हैं। आमतौर पर ये खतरनाक बीमारी बच्चों को अपना शिकार बनाती है। मगर किशोर और वयस्क भी इससे बच नहीं पा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो मलप्पुरम जिले और उत्तरी केरल के अन्य हिस्सों से गलसुआ के मामले सामने आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications