Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Galgotias वाली प्रोफेसर नेहा सिंह अब मांग रही नौकरी, जानें एजुकेशनल-प्रोफेशनल जर्नी, क्या-क्या कर चुकी हैं काम

Galgotias Professor Neha Singh: नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालिया एआई समिट में चीन के रोबोटिक डॉग को लेकर उठे विवाद के बाद उन्होंने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर "Open to Work" अपडेट कर दिया है।

यही अपडेट अब सोशल मीडिया पर नई बहस की वजह बन गया है। क्या यह सिर्फ प्रोफेशनल अपडेट है या विवाद के बाद नई शुरुआत का संकेत? साफ शब्दों में कहें तो नेहा सिंह अब अपने लिए नई नौकरी तलाश रही हैं।

Galgotias Professor Neha Singh

▶️ नेहा सिंह के लिंक्डइन स्टेटस ने बढ़ाई चर्चा

रिपोर्ट के मुताबिक विवाद बढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर नेहा सिंह को हटा दिया है। हालांकि इसको लेकर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। इसके बाद ही नेहा सिंह ने अपने लिंक्डइन बॉयो में "Open to Work" लिखा है।

नेहा सिंह ने अपने लिंक्डइन बॉयो में कम्युनिकेशन को अपनी पहचान बताया है। उन्होंने लिखा है कि संवाद सिर्फ एक कौशल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और पहचान गढ़ने की ताकत है। वह भाषा, अभिव्यक्ति और स्टेज प्रेजेंस के जरिए छात्रों को निखारने पर जोर देती रही हैं।

Galgotias Professor Neha Singh

उन्होंने आगे लिखा कि उनकी खासियत सिर्फ भाषा पर पकड़ नहीं, बल्कि लोगों से जुड़ने, उन्हें प्रेरित करने और आगे बढ़ाने की क्षमता है। उन्हें अलग-अलग स्तर के शिक्षार्थियों के साथ काम करना पसंद है, जहां वह उन्हें आत्मविश्वास, पेशेवर अंदाज और मौलिकता के साथ संवाद करना सिखाती हैं।

▶️ कौन हैं नेहा सिंह? (Who is Neha Singh)

  • नेहा सिंह गलगोटिया यूनिवर्सिटी में कम्युनिकेशन विभाग की हेड हैं। उन्होंने साफ किया है कि वह कोर टेक्निकल फैकल्टी का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन से जुड़ी शिक्षिका हैं।
  • उनकी प्रोफेशनल यात्रा देखें तो नवंबर 2023 से वह गलगोटिया यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले अगस्त 2022 से अक्टूबर 2023 तक ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी (Sharda University) में असिस्टेंट प्रोफेसर रहीं।
  • अप्रैल 2019 से जुलाई 2022 के बीच उन्होंने करियर लॉन्चर में वर्बल एबिलिटी मेंटर और सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर के रूप में काम किया। इससे पहले वह GITAM में मई 2018 से दिसंबर 2019 तक असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं।
Galgotias Professor Neha Singh

▶️ नेहा सिंह एजुकेशनल बैकग्राउंड (Neha Singh Educational Background)

  • नेहा सिंह ने अपनी स्कूली पढ़ाई गर्ल्स हाईस्कूल एंड कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (University of Allahabad) से बीकॉम फर्स्ट ग्रेड में पास किया। आगे मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (Devi Ahilya Vishwavidyalaya) से एमबीए फर्स्ट ग्रेड में पूरा किया।
  • उनका फोकस हमेशा कम्युनिकेशन, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और स्टूडेंट इंटरैक्शन पर रहा है। वह खुद को ऐसे मेंटर के रूप में पेश करती हैं जो छात्रों को आत्मविश्वास के साथ बोलना और पेशेवर ढंग से खुद को प्रस्तुत करना सिखाती हैं।

▶️ गलगोटिया यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद की शुरुआत कैसे हुई? (Robodog Controversy Explained)

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एआई समिट में नेहा सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह "ओरियन" नाम के रोबोटिक डॉग को यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा विकसित बताती दिखीं। बाद में आरोप लगा कि यह मशीन दरअसल चीन की कंपनी Unitree Robotics का यूनिट्री Go2 मॉडल है और इसे खरीदा गया था, विकसित नहीं किया गया। आलोचना इस बात को लेकर हुई कि चीन से मंगाए रोबोटिक डॉग को स्वदेशी नवाचार की तरह पेश किया गया।

नेहा सिंह ने कहा कि उनका इरादा गुमराह करने का नहीं था। उनके मुताबिक यह मामला "उत्साह और स्पष्ट अभिव्यक्ति की कमी" की वजह से पैदा हुआ। उन्होंने स्वीकार किया कि शायद उन्होंने बात को ठीक से व्यक्त नहीं किया।

बाद में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने भी बयान जारी कर स्पष्ट किया कि रोबोडॉग यूनिवर्सिटी ने नहीं बनाया था, बल्कि छात्रों के प्रैक्टिकल लर्निंग के लिए खरीदा गया था। संस्थान ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी और कहा कि प्रतिनिधि ने जल्दबाजी में तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी दी।

▶️ सरकार का रुख और समिट से हटाया गया स्टॉल (Government Action)

आरोपों के बाद समिट में यूनिवर्सिटी को अपना स्टॉल खाली करने का निर्देश दिया गया। बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई और प्रदर्शनी हटानी पड़ी। आईटी सचिव एस कृष्णन ने साफ कहा कि सरकार नहीं चाहती कि कोई भी प्रदर्शक ऐसी चीज दिखाए जो उसकी अपनी न हो।

▶️ नेहा सिंह अब आगे क्या करेंगी? (What Next)

अब नेहा सिंह का "Open to Work" अपडेट कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह करियर में नया मोड़ है या सामान्य प्रोफेशनल एक्सप्लोरेशन? फिलहाल इतना तय है कि एक वीडियो ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+