G20 Summit: हर देश के प्रतिनिधिमंडल का उनकी संस्कृति में स्वागत, DU-JNU के प्रोफेसर पुलिस को दे रहे ट्रेनिंग
जी-20 समिट में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों का स्वागत उनकी ही संस्कृति में किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय व जेएनयू के विशेषज्ञ प्रोफेसर की मदद ली जा रही है।
जी-20 सम्मेलन के लिए करीब 15 हजार जवानों को ट्रेनिंग दी जा रही है। दिल्ली पुलिस विदेशी मेहमानों का स्वागत उनकी ही संस्कृति में करने जा रहा है। इसके लिए पुलिस विभाग दिल्ली विश्वविद्यालय और जेएनयू के प्रोफेसर्स की मदद ली जा रही है। दिल्ली पुलिस के जवानों को विदेशी मेहमानों से उनके देश के अनुसार व्यवहार करने का सलीका, बातचीत के तरीके, संस्कृति व विदेशी मेहमानों की पसंद व नापसंद का ध्यान रखना सिखाया जा रहा है।
ट्रेनिंग में विदेशी मेहमान स्वागत पूरी ट्रेनिंग दी गई है। इंडिगो एयरलाईंस और ब्रिटिश स्कूल जैसी संस्थाओं से दिल्ली पुलिस के 10 इंस्पेक्टर को ये खास ट्रेनिंग दी गई है। जिसके बाद ये 10 इंस्पेक्टर मास्टर ट्रेनर बनाए गए हैं, जो अन्य पुलिस के जवानो को ट्रेनिंग दे रहे हैं। विशेष ट्रेनिंग में बताया गया है कि विदेशी मेहमानों से अभिवादन, बातचीत का तरीका और अन्य व्यवहार करना सिखाया गया है।

दिल्ली पुलिस की इस ट्रेनिंग का उद्देश्य दिल्ली पुलिस के जवानों का व्यवहार उच्च श्रेणी का बनाना है। इससे दिल्ली पुलिस व देश के छवि बेहतर हो सकेगी। उप-निदेशक (ट्रेनिंग) दिल्ली पुलिस उमाशंकर के मुताबिक 25 सब-इंस्पेक्टर को टूरिस्ट पुलिस की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इनकी ट्रेनिंग में इंग्लिश स्पीकिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी गी है। ये एसआई विदेशी मेहमानों के रूट, होटल व वेन्यू पर तैनात होने वाली पीसीआर वैन में तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 1000 कमांडो को आतंकी वारदात रोकने की ट्रेनिंग दी गई है। इन कमांडों को हेलीकॉप्टर से रस्सी के जरिये उतरने की ट्रेनिंग दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications