कोरोना के खिलाफ जंग में जी-20 देश देंगे 5 ट्रिलियन डॉलर की मदद, बैठक में पीएम भी हुए शामिल

नई दिल्ली। सऊदी अरब की अध्यक्षता में गुरुवार को G-20 देशों की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। दुनिया के 19 देशों और यूरोपीय संघ के लीडर्स की यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। पीएम मोदी ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया। कोरोना वायरस से निपटने और इसके कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान में मदद के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर लगाने का फैसला किया गया है।

G20 nations to Inject in 5 trillion dollar into global economy to combat coronavirus

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 देशों के नेताओं से मानव जीवन पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाने का आग्रह किया। उन्होंने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की कठिनाइयों को कम करने की योजना बनाने का भी आग्रह किया। यह फोरम वित्तीय और आर्थिक मुद्दों को संबोधित करने का एक मंच बन गया है। इस दौरान विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए अजित डोभाल भी मौजूद रहे।

# G-20 Virtual Summit में पीएम मोदी ने COVID19 महामारी के खतरनाक सामाजिक और आर्थिक प्रभावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि COVID19 के 90% मामले और इससे 88% मौतें G 20 देशों में हुईं, जो विश्व की GDP का 80% और विश्व जनसंख्या का 60% हिस्सा रखते हैं: विदेश मंत्रालय कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सिर्फ क्षेत्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारत की भूमिका को जी-20 वर्चुअल समिट में अन्य नेताओं ने सराहा।

वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), संयुक्त राष्ट्र (UN), और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुखों ने भी समिट की शुरुआत में अपनी बात रखी। पहले ही यह निर्णय हो चुका था कि जी-20 कोरोना पर एक ऐक्शन पेपर के साथ आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+