G-20 में साड़ी में 'गोरी मेम' ने ढाया कहर, कई राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों ने पहने भारतीय परिधान
G-20 dinner: भारत की मेजबानी में जी-20 शिखर सम्मेलन का शनिवार को आगाज हो चुका हैं। भारत आए विदेशी मेहमानों को जी 20 के आयोजन स्थल मंडपल की सुंदर सजावट के माध्यम से भारत के इतिहास और देश की समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाया गया। जहां जी-20 समिट भारतीय परंपरा और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का मंच बना वहीं जी-20 के विदेशी मेहमान भी भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए।

ये नजारा जी 20 के मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जी 20 में हिस्सा लेने आए विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों और उनकी पत्नियों के लिए शनिवार को आयोजित शाही रात्रि डिनर में देखने को मिला। इस मौके पर पर कई राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियां साड़ी में सज संवर कर पहुंची थी वहीं कई राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियां भारतीय परिधान में नजर आईं।

विदेशी मेहमानों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु साड़ी पहने हुए इस आयोजन की मेजबानी कर रही थीं वहीं , बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना साड़ी पहले हुए और सिर पर पल्लू रखे हुए रात्रि भोज में शिरकत करने पहुंची।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता नारायण मूर्ति जो इन्फोसिसि फाउंडर नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी हैं वो भी भारतीय परिधान में नजर आईं।

इसके अलावा दोपहर में दुनिया भर से आई राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियां जब ट्रिप पर गई तब भी कुछ ने साड़ी और कुछ ने इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई थी। राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी की ये फोटो है।

जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में गाला डिनर के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा सलवार सूट पहन कर शिरकत करने पहुंची थीं। चहीं भारती वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हमेशा की तरह साड़ी में बड़े सादगी भरे अंदाज में नजर आईं।

भारत मंडपम में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ का स्वागत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत किया।

गाला डिनर के लिए भारत मंडपम में कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। उनकी पत्नी काले रंग की इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications