फर्राटेदार हिंदी बोलती हैं अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता, भारत से है पुराना कनेक्शन
अकसर आपने देखा होगा कि विदेशी लोगों को हिंदी बोलने का काफी शौक होता है। कई बार वे भारत आकर हिंदी सीखते भी हैं। हाल ही में जी-20 को लेकर विदेशी मेहमानों की जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। इस चर्चा में एक नाम अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैक्लाउड का भी है, जो अपनी हिंदी को लेकर अकसर चर्चा में रहती हैं।
हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में जी 20 सम्मेलन को लेकर भी अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने काफी कुछ कहा। उन्होंने सब कुछ हिंदी में कहा। ऐसे में अपनी फर्राटेदार हिंदी को लेकर मार्गरेट एक बार फिर चर्चा में आ गईं।

अकसर कई बार मार्गरेट को फर्राटेदार हिंदी बोलता देख लोग हैरान रह जाते हैं। उनकी हिंदी वाकई बेहद अच्छी है। दिल्ली में हो रहे दो दिवसीय जी 20 सम्मेलन में भी मार्गरेट भारत आ रहीं हैं। भारत आने से पहले ही हर तरफ बस उन्हीं की चर्चा हो रही है।
बताते चलें कि जो बाइडन भारत पहुंचकर नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। ये वार्ता 7लोक कल्याण मार्ग पर होगी। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैक्लाउड ने बताया कि सम्मेलन में कौन भाग लेगा, ये उस देश को तय करना है। उन्होंने कहा कि जी 20 शिखर सम्मेलन में हम रूस के प्रतिनिधियों के साथ काम करने की भी कोशिश करेंगे।
हिंदी बोलने को लेकर मार्गरेट ने बताया कि वे दिल्ली के मुखर्जी नगर में रह चुकी हैं, जहां उन्होंने इतनी शानदार हिंदी बोलना सीखा। उन्होंने कहा कि मैंने हिंदी बोलने के लिए काफी मेहनत की है। मैं हिंदी में गुफ्तगू करती रहती हूं। इसके बाद विदेश मंत्रालय में आने के बाद वे कुछ समय दिल्ली में रहकर भी सेवा दे चुकी हैं।
भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत जैसी बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के साथ काम करना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications