क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार: देविका रानी से विनोद खन्ना तक, विजेताओं की पूरी लिस्ट

By Rizwan
Google Oneindia News

Recommended Video

National Film Awards 2018: जानिए विजेताओं की Complete List | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चैयरमैन शेखर कपूर ने शुक्रवार को 65वें नेशनल अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। विनोद खन्ना को उनकी लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए चुना गया है। विनोद खन्ना को मरणोपरांत इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विनोद खन्ना का पिछले साल अप्रैल में लंबी बीमारी के बाद 70 साल की उम्र में निधन हो गया था। दादा साहेब फाल्के अवार्ड को फिल्म इंडस्ट्री का बेहद प्रतिष्ठित अवार्ड माना जाता है। इस अवार्ड को 1969 में शुरू किया गया था।

देविका रानी को दिया गया था पहला दादा साहेब अवार्ड

देविका रानी को दिया गया था पहला दादा साहेब अवार्ड

भारतीय सिनेमा में किसी के आजीवन योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के दिए जाने की शुरुआत 1969 में हुई। 1969 में भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के की सौंवीं जयंती के मौके पर इस पुरस्कार की शुरुआत हुई। 1969 में मशहूर अभिनेत्री देविका रानी को ये अवार्ड दिया गया।

अब तक दिए गए दादा साहेब फाल्के अवार्ड की लिस्ट

अब तक दिए गए दादा साहेब फाल्के अवार्ड की लिस्ट

  • साल- नाम- क्षेत्र
  • 1969- देविका रानी- अभिनेत्री
  • 1970- बी. एन. सरका- फिल्म निर्माता
  • 1971-पृथ्वीराज कपूर- अभिनेता
  • 1972- पंकज मलिक- संगीतकार
  • 1973- सुलोचना- अभिनेत्री
  • 1974- बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी- निर्देशक
  • 1975- धीरेन्द्र नाथ गांगुली- अभिनेता, निर्देशक
  • 1976- कानन देवी- अभिनेत्री
  • 1977- नितिन बोस- निर्देशक, पटकथा लेखक
  • 1978- रायचंद बोराल- संगीतकार, निर्देशक
  • 1979- सोहराब मोदी - अभिनेता, निर्देशक
  • 1980- पी. जयराज- अभिनेता, निर्देशक
  • 1981- नौशाद अली- संगीतकार
  • 1982- एल. वी. प्रसाद - अभिनेता, निर्देशक
  • 1983- दुर्गा खोटे- अभिनेत्री
  • 1984- सत्यजीत रे- निर्देशक
  • 1985- वी शांताराम- निर्देशक, अभिनेता
  • 1986- बी नेगी रेड्डी- निर्माता
  • 1987- राजकपूर - अभिनेता
  • 1988- अशोक कुमार- अभिनेता
  • 1989- लता मंगेशकर - पार्श्व गायिका
  • 1990- अक्किनेनी नागेश्वर राव -अभिनेता
  • 1991- भालचंद्र गोविंद पेंढकर -निर्देशक, पटकथा लेखक
  • 1992- डॉ. भूपेन हजारिका -निर्देशक
  • 1993- मजरूह सुल्तानपुरी -गीतकार
  • 1994- दिलीप कुमार - अभिनेता
  • 1995- डॉ. राजकुमार - अभिनेता
  • 1996- शिवाजी गणेशन -अभिनेता
  • 1997- कवि प्रदीप - गीतकार
  • 1998- रवि चोपड़ा - निर्देशक
  • 1999- ऋषिकेश मुखर्जी - निर्देशक
  • 2000- आशा भोसले - पार्श्व गायिका
  • 2001- यश चोपड़ा - निर्देशक, निर्माता
  • 2002- देव आनंद - निर्देशक, अभिनेता
  • 2003- मृणाल सेन- निर्देशक
  • 2004- अदूर गोपालकृष्णन - निर्देशक
  • 2005- ब्रज भूषण चतुर्वेदी- निर्देशक
  • 2006- श्याम बेनेगल- निर्देशक
  • 2007- मन्ना डे- पार्श्व गायक
  • 2008- वी.के. मूर्ति- सिनेमेटोग्राफर
  • 2009- डी रामानायडू- निर्माता
  • 2010- के बालाचंदर- निर्देशक
  • 2011- सौमित्र चटर्जी- अभिनेता
  • 2012- प्राण - अभिनेता
  • 2013- गुलजार - गीतकार, निर्माता
  • 2014- शशि कपूर - अभिनेता
  • 2015- मनोज कुमार- अभिनेता
  • 2016- कसीनथुनी विश्वनाथ - निर्देशक
  • 2017- विनोद खन्ना- अभिनेता
  • ये दिया जाता दादा साहेब फाल्के अवार्ड में

    ये दिया जाता दादा साहेब फाल्के अवार्ड में

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के मौके पर दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देता है। इस पुरस्‍कार में एक स्वर्ण कमल पदक, एक शाल और 10 लाख का नकद पुरुस्कार दिया जाता है।

    <strong>ये भी पढ़ें- 'इरफान के पास जीने के लिए है बस एक महीने का वक्त', जानिए क्या है सच्चाई?</strong>ये भी पढ़ें- 'इरफान के पास जीने के लिए है बस एक महीने का वक्त', जानिए क्या है सच्चाई?

    <strong>ये भी पढ़ें- उन्‍नाव रेप केस पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा....</strong>ये भी पढ़ें- उन्‍नाव रेप केस पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा....

    ये भी पढ़ें- सेक्स पावर बढ़ाने के लिए लिया इंजेक्शन तो छोड़कर भागा प्रेमी, लड़की की मौत

Comments
English summary
full list of dada saheb phalke puraskar
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X