Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर सुरजेवाला का तंज-'ये BJP नहीं भारतीय जनलूट पार्टी है'
नई दिल्ली, 01 जून। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों पर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तंज कसते हुए एक Tweet किया है, जिसमें उन्होंने भाजपा को 'भारतीय जनलूट पार्टी' कहा है। उन्होंने अपने Tweet में लिखा है कि 'भारतीय जनलूट पार्टी सरकार ने पिछले 13 महीने में पेट्रोल ₹24.90 व डीज़ल ₹23.09 प्रति लीटर बढ़ाया है। महामारी की मार में अब सरकार भी मुनाफाखोर है।'
Recommended Video

आपको बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। पूरे मई महीने में 16 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 16 दिनों में पेट्रोल के रेट 3.88 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हो चुका है।

मालूम हो कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2 मई को घोषित हुए थे। मार्च महीने में जब तेल के दामों में कमी हुई थी तब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि चुनावों की वजह से तेल के दाम घट रहे हैं लेकिन नतीजे आने के बाद से तेल के दाम फिर से बढ़ेंगे। उनकी बात इस वक्त सही साबित होते दिख रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार को देशभर के विभिन्न शहरों में पेट्रोल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। जिसके बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि एक दिन पहले यानी सोमवार को ही पूरे देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल के दाम में 25-31 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 25-29 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications