'MDH, Everest में कैंसर पैदा करने वाला केमिकल नहीं', FSSAI ने लैब रिपोर्ट को लेकर किया बड़ा दावा
हांगकांग और सिंगापुर में एमडीएच और एवरेस्ट मसाले को लेकर गुणवत्ता संबंधी सवाल को लेकर बड़ा दावा किया था। जिसके बाद स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बीच भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) श भर से एमडीएच और एवरेस्ट सहित सभी ब्रांड के मसालों के सैंपल लिए। परीक्षण रिपोर्ट सामने आने पर प्राधिकरण ने कहा कि एमडीएच और एवरेस्ट में एथिलीन ऑक्साइड और कार्सिनोजेन होने का कोई संकेत नहीं मिला है।
FSSAI ने एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों के नमूनों में की जांच रिपोर्ट को लेकर अहम जानकारी दी। प्राधिकरण ने कहा कि एथिलीन ऑक्साइड और कार्सिनोजेन दोनों ऐसे केमिकल हैं, जो मानव शरीर में कैंसर के बड़े कारक हैं लेकिन एमडीएच और एवरेस्ट के नमूनों इनकी मौजूदगी नहीं है। बता दें कि पिछले महीने, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने हांगकांग और सिंगापुर द्वारा गुणवत्ता संबंधी चिंताओं को देखते हुए देश भर से एमडीएच और एवरेस्ट सहित सभी ब्रांडों के पाउडर के रूप में मसालों के नमूने लेना शुरू कर दिया था।

रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि हांगकांग और सिंगापुर द्वारा एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों को लेकर गुणवत्ता संबंधी चिंताओं के बाद खाद्य नियामक एफएसएसएआई को 28 मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में परीक्षण किए गए। एवरेस्ट मसालों की एफएसएसएआई ने अपनी 11 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से एमडीएच से 25 नमूने लिए। प्रत्येक उत्पाद का कीटनाशक अवशेषों सहित विभिन्न गुणवत्ता और सुरक्षा मापदंडों के अनुपालन के लिए विश्लेषण किया गया था। इन नमूनों का एफएसएसएआई द्वारा अधिसूचित एनएबीएल-मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में एथिलीन ऑक्साइड (ईटीओ) के लिए भी विश्लेषण किया गया।
प्रयोगशाला रिपोर्टों की जांच एफएसएसएआई के वैज्ञानिक पैनल द्वारा की गई और पाया गया कि नमूनों में एथिलीन ऑक्साइड मौजूद नहीं है। इसके अलावा दूसरे ब्रांड के मसालों के 300 से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया। जिन मसाला का परीक्षण किया गया उनमें एमडीएच के मद्रास करी पाउडर, एवरेस्ट फिश करी मसाला, एमडीएच सांभर मसाला मिश्रित मसाला पाउडर, और एमडीएच करी पाउडर मिश्रित मसाला पाउडर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications