गुरुवार को वोटिंग हो गई पांच सितारा

16वीं लोकसभा के लिए चुनाव अब अपने शबाब पर पहुंच रहा है। 24 अप्रैल को छठें चरण के साथ ही चुनावों के लिए नौ दौर में होने वाली वोटिंग के तहत 12 राज्यों की 117 सीटों के लिए मतदान हुआ। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाले इस मतदान में मुंबई से लेकर मथुरा, अलवर से लेकर अनंतनाग और कन्‍नौज से लेकर चेन्‍नई तक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उत्‍तर प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर, राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र, बिहार, झारखंड, छत्‍तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम के 18.04 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि मुंबई समेत कुछ और जगहों पर कम वोटिंग ने खासा निराश भी किया।

छठें चरण की मतदान की खासियत रही मुंबई में होने वाली वोटिंग। भले ही यहां पर वोटिंग कम हुई लेकिन यहां की वोटिंग ने इन चुनावों को एक पांच सितारा रंग दे डाला। इसके अलावा चेन्‍नई में भी रजनीकांत और कमल हासन जैसे सितारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आमिर खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्‍चन, सचिन तेंदुलकर, अनिल अंबानी हर किसी ने अपना वोट डाला। कुछ ऐसे भी रहे जिन्‍हें वोट डालने का मौका नहीं मिल सका। आप भी तस्‍वीरों के जरिए छठें चरण के मतदान पर एक नजर डालिए।

रजनीकांत फर्स्‍ट

रजनीकांत फर्स्‍ट

चेन्‍नई में जैसे ही वोट डालने की शुरुआत हुई तो सुपरस्‍टार रजनीकांत सबसे आगे रहे और उन्‍होंने पहले वोट डाला और फिर बाकी कामों को करना जरूरी समझा।

कमल हासन के लिए वोट जरूरी

कमल हासन के लिए वोट जरूरी

अपनी पत्‍नी गौतमी के साथ पोलिंग बूथ पर वोट डालकर जब कमल हासन बाहर निकले तो उन्‍होंने कहा कि अगर भ्रष्‍टाचार और महंगाई को रोकना है तो वोट डालना बहुत जरूरी है।

बॉलीवुड सूर्या से कुछ सीखो

बॉलीवुड सूर्या से कुछ सीखो

दक्षिण के सुपरस्‍टार सूर्या के पैर में फ्रैक्‍चर था लेकिन फिर भी वह वोट डालने से पीछे नहीं हटे।

प्रधानमंत्री ने डाला वोट

प्रधानमंत्री ने डाला वोट

भले ही 16वीं लोकसभा में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह न नजर आएं लेकिन उन्‍होंने असम के दिसपुर में आकर अपनी पत्‍नी के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही इस बात से भी साफ इंकार किया कि देश में कहीं मोदी की लहर है।

 मुख्‍यमंत्री भी मौजूद

मुख्‍यमंत्री भी मौजूद

तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री और अन्‍नाद्रमुक की प्रमुख जयललिता ने भी अपना वोट डाला। इन चुनावों के बाद केंद्र में बनने वाली सरकार में जयललिता की एक अहम भूमिका होने वाली है।

प्रिया दत्‍त पहुंची पोलिंग बूथ

प्रिया दत्‍त पहुंची पोलिंग बूथ

कांग्रेस की सांसद और वर्तमान उम्‍मीदवार प्रिया दत्‍त ने भी वोट डाला और वह अपने पति के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंची। प्रिया ने साथ ही बाकी वोटर्स से भी अपील की कि वह अपने मताधिकार का खुलकर प्रयोग करें।

 विद्या बालन

विद्या बालन

चेंबूर के सुभाष नगर स्थित एक म्‍यूनिसिपल स्‍कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद विद्या बालन। विद्या का कहना था कि अगर देश में खराब हालातों के लिए किसी पर उंगली उठानी है तो फिर उंगली पर नीले रंग की स्‍याही भी जरूरी है।

आमिर ने दर्ज कराई मौजूदगी

आमिर ने दर्ज कराई मौजूदगी

अवॉर्ड फंक्‍शन से दूर रहने वाले आमिर खान अपनी पत्‍नी किरण राव के साथ पोलिंग बूथ पर पहु्ंचे। आमिर ने बाकी जनता से भी अपील की कि वह देश के बेहतर भविष्‍य के लिए वोट जरूर डालें।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने भी वोट डाला और साथ ही लड़कियों से अपील की कि अगर उन्‍हें अपने लिए हालात बेहतर करने हैं तो फिर वोट करना हरगिज न भूलें।

साथ-साथ पहुंचे मां-बेटा

साथ-साथ पहुंचे मां-बेटा

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार रणबीर कपूर अपनी मां और पुराने जमाने की अदाकारा नीतू सिंह के साथ वोट डालने पहुंचे। पोलिंग बूथ से बाहर आकर दोनों ने अपनी उंगली पर लगी स्‍याही को दिखाया।

मुख्‍यमंत्री ने परिवार के साथ डाला वोट

मुख्‍यमंत्री ने परिवार के साथ डाला वोट

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्‍नी साधना सिंह के साथ विदिशा स्थि‍त अपने गांव जैत में जाकर अपना वोट डाला।

यहां भी मुख्‍यमंत्री और उनका परिवार

यहां भी मुख्‍यमंत्री और उनका परिवार

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्‍नी डिंपल यादव ने इटावा में वोट डाला। इटावा के सैफई में दोनों लोगों पहुंचे और उन्‍होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

लक्ष्‍मी का जोश

लक्ष्‍मी का जोश

ट्रांसजेंडरों के हक की लड़ाई लड़ने वाली सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्‍मी त्रिपाठी ने भी नवी मुंबई में अपना वोट डाला। लक्ष्‍मी को पूरी उम्‍मीद है कि देश को एक ऐसा नेता मिलेगा जो उनके लिए भी फैसले लेगा।

नजर आया जोश

नजर आया जोश

दौसा में महिला मतदाता की उंगली पर स्‍याही लगाता पोलिंग आफिसर। यहां पर मतदाताओं में वोटिंग की शुरुआत से ही काफी उत्‍साह नजर आया।

पहले वोट फिर पूजा

पहले वोट फिर पूजा

कामाख्‍या मंदिर के पुजारियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के लोगों को एक संदेश दिया।

 वोट के लिए इंतजार

वोट के लिए इंतजार

असम के निशाग्राम के गोपालपारा में लोगों ने वोट डालने के लिए लाइन में खड़े होकर इंतजार किया और फिर अपना वोट डाला।

बिना डरे डाला वोट

बिना डरे डाला वोट

अनंतनाग में कुछ दिनों पहले एक सरपंच की हत्‍या हो गई थी और उसके बाद से ही यहां के लोगों में डर मौजूद था। लेकिन गुरुवार को लोगों ने बिना डरे वोट डाला।

 सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

झारखंड के धनबाद में वोटिंग के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे और चप्‍पे-चप्‍पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर

अपने जन्‍मदिन के मौके पर भी मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर ने वोटिंग को नजरअंदाज नहीं किया। सचिन के मुताबिक वोट डालने का अहसास उन्‍हें अपने देश पर गर्व करने का एक और मौका देता है।

बच्‍चन परिवार मौजूद

बच्‍चन परिवार मौजूद

अमिताभ बच्‍चन से लेकर अभिषेक बच्‍चमु न तक सभी ने वोट डाला। अमिताभ ने तो ट्विटर पर अपनी सेल्‍फी भी पोस्‍ट की।

अनिल अंबानी

अनिल अंबानी

उद्योगपति इंडिया इंक का प्रतिनिधित्‍व करते नजर आए जब उन्‍होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उद्धव और आदित्‍य ठाकरे

उद्धव और आदित्‍य ठाकरे

अपने पिता और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ आदित्‍य ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

करुणानिधि भी पहुंचे पोलिंग बूथ

करुणानिधि भी पहुंचे पोलिंग बूथ

चेन्‍नई में जब पोलिंग शुरू हुई तो तमिलनाडु के पूर्व मुख्‍यमंत्री और द्रमुक के प्रमुख एम करुणानिधि भी पोलिंग बूथ पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+