फ्रांस के राजदूत बोले- 'भारत-फ्रांस हमेशा साथ', PM मोदी की वैक्सीन मैत्री का किया शुक्रिया
French Ambassador to India Emmanuel Lenain: जोधपुर। भारत में फ्रांस के प्रतिनिधि ने कहा कि दोनों देश हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े हैं। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारत का उसकी वैक्सीन मैत्री के लिए भी शुक्रिया अदा किया। इमैन्युएल लेनैन जोधपुर में वायुसेना के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
राजदूत इमैन्युएल लेनैन ने भारत और फ्रांस के अच्छे संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि "भारत-फांस हर अच्छे-बुरे समय एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। जब भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करने का फैसला किया, तो हम आपके साथ थे क्योंकि हम आपकी सामरिक स्वायत्तता को समझते थे।"
समाचार एजेंसी एएनआई को उन्होंने कहा "कोविड-19 महामारी के दौरान आपने (भारत) ने फ्रांस के अस्पतालों के लिए जरूरी दवाएं पहुंचाईं। हम उसके लिए फिर से धन्यवाद देते हैं। जब हमारे देश के मूल्यों और सेक्युलरिज्म पर गंभीर हमला हुआ तो आपकी सरकार ने और प्रधानमंत्री ने एक स्पष्ट संदेश (समर्थन में) दिया।"
फ्रांस में हुए आतंकी हमलों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों को फोन कर बात की थी। इस बातचीत में भारत ने आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ के खिलाफ लड़ाई में भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया था।
भारत फ्रांस में युद्धाभ्यास : राफेल पायलट बोले-'लेह से कन्याकुमारी तक कोई भी चैलेंज लेने को तैयार