मशहूर शायर मुनव्‍वर राणा की बेटी से बोले बीजेपी सांसद, भारत में दम घुटता है तो पाकिस्‍तान चली जाओ

नोएडा। नागारिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में विराध प्रदर्शन जारी है। दिल्‍ली के शाहीन बाग में मुस्‍लिम महिलाएं बीते करीब 2 महीने से धरना दे रही हैं। उनकी मांग है कि इस कानून को वापस लिया जाए। देश के कई हिस्‍सों में इस कानून के विरोध में रैलियां निकाली जा रही हैं। हाल ही में यूपी के अलीगढ़ में भी CAA विरोधी रैली का आयोजन किया गया था। मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने इस रैली में हिस्सा लिया था और वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया था। अब अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम ने कहा है कि अगर सुमैया राणा भारत में घुटन महसूस कर रही हैं तो वह पाकिस्तान जाने के लिए आजाद हैं।

Recommended Video

    BJP MP Satish Gautam बोले- Munawwar Rana की बेटी Sumaiya Rana Pakistan चली जाएं | वनइंडिया हिंदी
    संबोधन में क्‍या कहा था सुमैया राणा ने

    संबोधन में क्‍या कहा था सुमैया राणा ने

    शनिवार को सुमैया ने कहा था कि हम जिस हिंदुस्तान में सांस ले रहे हैं, वो वाकई बहुत भयानक है। यहां घुटन महसूस हो रही है। इसके अलावा सुमैया राणा ने उत्तर प्रदेश की पुलिस को तानाशाह बताया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस हमारे पीछे ऐसे भागती है, जैसे चोर सामान छीनकर भाग रहा हो। ये तानाशाही नहीं चलेगी। नतीजा ये होता है कि अगले दिन मेरे और मेरी बहन पर केस दर्ज कर दिए जाते हैं। मुझ पर दो-दो मुकदमे ये कहकर कायम होते हैं कि 144 का उल्लंघन किया। पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज भी किया। ऐसा सोचा जाता था कि मुसलमानों की औरतें घर में ही रहती हैं। यह भ्रम आज तोड़ दिया है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि नौजवान इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।

    पाकिस्‍तान में होतीं सुमैया तो पता चल जाता आजादी क्‍या होती है

    पाकिस्‍तान में होतीं सुमैया तो पता चल जाता आजादी क्‍या होती है

    भाजपा के सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हो रहे धरना प्रदर्शन पर कहा- '' मैं कई बार वीसी से बात कर चुका हूं और उनको पत्र भी लिखा है। उस कैंपस में कुछ 100-150 लोग हैं, जिनका पढ़ाई से कोई लेना-देना नहीं है। वह धरना कर रहे हैं। बाकी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। परीक्षा भी दे रहे हैं। परीक्षा के लिए उन लोगों का इंतजाम किया जा रहा है। जो धरना दे रहे हैं, ऐसे कोई भी छात्र अगली साल आपको यूनिवर्सिटी में नहीं दिखाई देंगे। ''गौतम ने कहा कि ये भारत है जिसमें इतनी आजादी में खुले रूप से बोल सकते हो। 'भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह' कह सकते हो। आप भारत में आजादी के साथ कहकर चली गईं। यही पाकिस्तान होता तो आपको पता चल जाता कि आजादी क्या होती है।

    बेटियों पर केस दर्ज होने के बाद क्‍या कहा मुनव्‍वर राणा ने

    बेटियों पर केस दर्ज होने के बाद क्‍या कहा मुनव्‍वर राणा ने

    बता दें कि मुनव्वर राणा की दोनों बेटियों (सुमैया और फौजिया) पर लखनऊ में CAA के खिलाफ रैली में हिस्सा लेने पर केस दर्ज किया गया है। बेटियों पर FIR होने के बाद मुनव्वर राणा ने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा था, 'मेरी बेटियों के खिलाफ निषेधाज्ञा के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया, लेकिन अमित शाह के बारे में क्या कहेंगे, जिन्होंने लखनऊ में हजारों लोगों को संबोधित किया। जनसभा में निश्चित तौर पर चार से ज्यादा लोग थे। दो अलग-अलग व्यक्तियों के लिए एक कानून के दो पहलू कैसे हो सकते हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+