मुफ्त बिजली मिलेगी स्वाधीनता सेनानियों को
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) देश को आजाद हुए सत्तर साल होने जा रहे हैं, पर सरकारें अब भी स्वाधीनता सेनानियों के हितों को देख रही हैं। केन्द्र सरकार स्वाधीनता सेनानियों को बिजली मुफ्त देने का मन बना रही है। यानी जो स्वाधीनता सेनानी जिस घर में रहते हैं, उन्हें बिजली का बिल नहीं देना होगा अगर सरकार इस योजना को लागू कर देती है।

राज्य सरकारों से बात
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इस बाबत मंत्रालय राज्य सरकारों के भी संपर्क है। माना जा रहा है कि केन्द्र सरकार की इस पहल का कोई भी राज्य विरोध नहीं करेगा। वे राज्य भी नहीं करेंगे जो मोदी सरकार का विभिन्न कारणों के चलते विरोध करते हैं।
5 लाख स्वाधीनता सेनानी
सूत्रों ने बताया कि अब भी देश में करीब 5 लाख लोगों को स्वाधीनता सेनानी भत्ता मिलता है। राजधानी में कई स्वाधीनता सेनानी सरकारी घरों में रहते थे हाल के दौर में।
फर्जी सेनानी
सर्वाधिक स्वाधीनता सेनानी बिहार और उत्तर प्रदेश में बताए जाते हैं। हालांकि कहने वाले कहते हैं कि इन राज्यों में बहुत से स्वाधीनता सेनानी
फर्जी भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications