फ्री बूस्टर डोज अभियान: पहले ही दिन टीकाकरण में 16 गुना का इजाफा, दी गईं 13.2 लाख खुराक
फ्री बूस्टर डोज अभियान: पहले ही दिन टीकाकरण में 16 गुना का इजाफा, दी गईं 13.2 लाख खुराक
नई दिल्ली, 16 जुलाई: कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन करवाने पर सरकार लगातार जोर दे रही है। मई महीने में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने का आदेश जारी किया गया लेकिन बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या बहुत कम थी। जिसको देखते हुए केंद्र सरकार ने 75 दिवसीय फ्री बूस्टर डोज अभियान शुरू किया है। इस फ्री ड्राइव के पहले ही दिन वैक्सीनेशन में 16 फीसदी का उछाल देखा गया और महज एक दिन के अंदर 13.2 लाख डोज दी गई।

बता दें इसी सप्ताह स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में खुलासा हुआ था कि 92 फीसदी व्यस्क आबादी ने कोरोना की एहतियाती बूस्टर डोज नहीं लगवाई थी। 18-59 आयु वर्ग में 77.10 करोड़ की लक्षित आबादी में से एक प्रतिशत से भी कम को एहतियाती डोज दी गई थी।
वहीं अब जब 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त कोविड -19 बूस्टर डोज देने के लिए केंद्र ने 75-दिवसीय अभियान शुरू किया तो इस एज ग्रुप के देश भर में 13.2 लाख डोज दी गई और 16 गुना इजाफा दर्ज किया गया था।
भारत में अब तक 60 वर्ष से कम आयु के लोगों को गुरुवार (14 जुलाई) तक एहतियाती बूस्टर डोज की लगभग 78 लाख खुराक दी थी। देश में एहतियात की डोज की प्रतिशत दर 81,000 प्रति दिन थी, क्योंकि इसे 10 अप्रैल को आयु वर्ग के लिए उपलब्ध कराया गया था। मुफ्त किए जाने के बाद शुक्रवार को औसत प्रतिदिन 81,000 से बढ़कर 13.2 लाख डोज हो गई।बूस्टर डोज अभियान के तहत 14 जुलाई तक 18-59 आयु वर्ग के जिन प्रदेशों के लोग अव्वल रहे उनमें बिहार, दिल्ली और हरियाणा शीर्ष पांच राज्य शामिल है। इसकी प्रमुख वजह है कि ये वो राज्य हैं जहा पहले ही आयुवर्ग के लिए तीसरी खुराक मुफ्त कर दी थी।
केंद्र केवल 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और स्वास्थ्य देखभाल और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को भी मुफ्त एहतियाती डोज दे रहा है। एहतियाती डोज प्रदान करने के लिए "कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव" शुक्रवार से शुरू हुआ।देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए सरकार के "आजादी का अमृत महोत्सव" के तहत व्यस्कम आबादी के बीच एहतियाती डोज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications