ओडिशा: NEET-JEE परीक्षा में छात्रों को थोड़ी राहत, मिलेगी आने-जाने और रुकने की मुफ्त सुविधा

नई दिल्ली: कोरोना काल में NEET-JEE परीक्षाओं को करवाने का विरोध जारी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार परीक्षाएं नहीं टलेंगी, ऐसे में छात्र तैयारी पर ध्यान दें। इस बीच ओडिशा सरकार ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। जिसके तहत उनके लिए रहने और आने-जाने की व्यवस्था करवाई जाएगी। ये सुविधा राज्य सरकार की ओर से पूरी तरह से फ्री में उपलब्ध होगी।

Recommended Video

    NEET-JEE Exam 2020 : छात्रों को समर्थन में उतरे Rahul Gandhi, Online Campaign शुरू | वनइंडिया हिंदी
    exam

    ओडिशा सरकार के मुताबिक छात्रों को मुफ्त परिवहन सुविधा के जरिए परीक्षा केंद्रों तक लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था सरकार करेगी। अभी तक 26 परीक्षा केंद्र राज्य के 7 जिलों में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए अंतर जिला परिवहन सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बाढ़ और कोरोना का हवाला देते हुए पीएम मोदी से NEET-JEE एग्जाम रद्द करने की मांग की थी। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री को एक पत्र भी लिखा था।

    राज्य के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी के मुताबिक राज्य में करीब 37 हजार छात्रों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। वर्तमान हालात को देखते हुए अगर कोई अभ्यर्थी रहने और परिवहन से संबंधित कोई दिक्कत महसूस करता है, तो राज्य सरकार उसे दोनों सुविधाएं फ्री में उपलब्ध करवाएगी। इस दौरान कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में एक आईटीआई को नोडल केंद्र बनाया गया है। जिस छात्र को परिवहन और एकमंडेशन की जरूरत हो वो रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। साथ ही जिला प्रशासन छात्रों की परीक्षा केंद्र से वापसी भी सुनिश्चित करेगा।

    कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव संजय सिंह के मुताबिक इंजीनियरिंग के निजी और सरकारी कॉलेजों को हॉस्टल खोलने के निर्देश दिए गए हैं, ताकी छात्रों के रुकने की व्यवस्था करवाई जा सके। आईटीआई केंद्रों में बने नोडल सेंटर में ये जानकारी दी जाएगी कि छात्र कहां रुकेंगे। इससे पहले शुक्रवार को ओडिशा लोक सेवा आयोग ने नवंबर में होने वाली परीक्षा को रद्द करने के आदेश दिए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+