नागपुर के अस्पताल से भागे coronavirus के 4 संदिग्धों की टेस्ट रिपोर्ट आई, ये है रिजल्ट
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना वायरस के 5 संदिग्ध मरीजों को हाल ही में भर्ती कराया गया था। जिसमें में एक चार लोग अधिकारियों को सूचित किए बगैर घर लौट गए थे। बाद में पुलिस ने उन्हें वापस अस्पताल आने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद वे मरीज शुक्रवार रात वापस लौट आए थे। पांच में से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब इन चार मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, चारों संदिग्धों की टेस्ट निगेटिव आए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं समेत चार लोग कोरोना वायरस संक्रमण होने के संदेह में अपने खून का नमूना देने के लिए शुक्रवार सुबह इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आए थे। उन्हें अलगाव वार्ड में रखा गया था। हालांकि रात को वे अधिकारियों को जानकारी दिए बगैर अस्पताल से चले गए। उन्होंने कहा कि हमने बाद में उनका पता लगा लिया और फोन पर उनसे संपर्क किया।
उन्हें अस्पताल लौटने के लिए कहा गया है। उन्होंने हमें बताया कि वे जांच नतीजे मिलने में देरी और अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के साथ शौचालय का इस्तेमाल करने से नाराज थे। अभी तक नागपुर में कोरोना वायरस से तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं।
Coronavirus के चलते बिहार के कई जिले में धारा 144 लागू, एक जगह 5 से अधिक लोग नहीं हो सकते जमा