कश्मीर: सेना को बड़ी कामयाबी, आतंकियों के लिए रेकी करने वाले 4 मददगार गिरफ्तार

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बाद से ही कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन तेज हो गया है। अब घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। ये सभी कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ कर रही हैं, ताकी उनके बाकी साथियों का भी पता लगाया जा सके।

kashmir

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों के चार मददगारों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिस पर सुरक्षाबलों ने छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। चारों का संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है। ये सभी घाटी में हुई कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे। हाल ही में सोपोर में हुए ग्रेनेड हमले में भी इनका ही हाथ था। सूत्रों के मुताबिक ये खास ऐप के जरिए आतंकियों से संपर्क करते थे। इसके अलावा हमले वाली जगह की रेकी करना भी इन्हीं का काम था। अब सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ कर रही हैं।

पुलवामा में 2 आतंकी ढेर
वहीं दूसरी ओर मंगलवार को भी पुलवामा जिले में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। जिनके पास से दो एके-47 बरामद हुई। वहीं एनकाउंटर में एक जवान भी शहीद हो गया था। कश्मीर घाटी से आतंकवाद के सफाए के लिए इन दिनों सेना ने अपना ऑपरेशन तेज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+