पुलिस ने बचाया दो मुंह वाला दुर्लभ सांप, कीमत 1 करोड़ रुपए
बेंगलुरु। कर्नाटक के चिक्काजला की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो दो मुंह वाले सांप की तस्करी कर रहे थे। काले बाजार में इस दोमुंहे सांप की कीमत 1 करोड़ रुपए से भी अधिक बताई जा रही है।

पुलिस का दावा है कि जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है वह एक तस्कर गैंग के लिए मिडिलमैन का काम करते हैं। वे लोग सांप पकड़ने वालों से इन सांपों को खरीदते हैं और फिर उन्हें फिर उन एजेंट को बेच दिया जाता है, जो उन्हें मोटी कीमत अदा करते हैं।
इन तस्करों से सांप को बचाने के बाद सोमवार को उसे वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में बनेरघाटा नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया।
आपको बता दें कि लाल रेत जैसे दिखने वाले इस सांप को गुड लक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथी ही, भारत में इस सांप का इस्तेमाल काले जादू में भी होता है। कुछ देशों में इसकी मांग दवाइयां बनाने के लिए भी है।
चिक्काजला पुलिस के अनुसार रविवार को शाम करीब 4.30 बजे उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि एक गैंग लाल रंग के दोमुंहे सांप को खरीदने के लिए कुछ लोगों से डील करने वाला है। यह डील वेंकटेश्वर कॉलेज के पास आर्मी लेआउट में होने की आशंका थी।
इसके बाद कुछ पुलिस वालों की एक टीम सादे कपड़ों में खरीददार बनकर वहां पहुंच गए। वहां पर एक गाड़ी के अंदर उन्होंने डील करने की कोशिश की। इस सांप को 1 लाख रुपए में बेचने पर डील पक्की हुई।
तभी सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर पहुंचे उन लोगों ने अन्य साथियों को इशारा कर दिया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार हुए लोगों की पहचान मुनिकृष्णा (28), गोपाला (22), पुनीत (21) और कार्तिक के रूप में हुई है।
यह सांप सबसे अधिक बागेपल्ली, कोलार के मुलाबागल और टुमाकुरु के सिरा में पाए जाते हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट और आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications