सीबीआई के निवर्तमान चीफ आलोक वर्मा के घर के बाहर से चार संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी

नई दिल्ली। राजधानी में गुरुवार सुबह छुट्टी पर भेजे जा चुके सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा के घर के बाहर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस इस मामले में इन 4 संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। अभी ये पता नहीं चल सका है कि ये कौन लोग हैं और क्यों घर के बाहर खड़े थे। सीबीआई चीफ आलोक वर्मा पर स्पेशल डायरेक्टर द्वारा घूस लेने के आरोप के बाद उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है।

Four men were arrested outside exiled CBI chief Alok Vermas home in Delhi

गिरफ्तारी के इस मामले में दिल्ली पुलिस का आधिकारिक बयान अभी आना बाकी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों लोगों को सड़क से पकड़कर बंगले में ले जाया जा रहा है। बता दें कि सीबीआई में दो सीनियर अफसरों के बीच विवाद काफी बढ़ चुका है और ये मामला अब कोर्ट जा चुका है। सीबीआई ने स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना पर घूस लेने के आरोप में केस दर्ज किया तो वहीं, अस्थाना ने भी सीबीआई चीफ पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। फिलहाल दोनों अफसरों को छुट्टी पर भेज दिया गया है।

दूसरी तरफ, आलोक वर्मा ने सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सरकार कई संवेदनशील मामलों की जांच में दखल दे रही थी। आलोक वर्मा ने छुट्टी पर भेजे जाने के फैसले को भी असंवैधानिक बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+