मुंबई: फ्लैट में बरामद हुए 4 शव, सुसाइड नोट में लिखी थी ये चौंकाने वाली बात
मुंबई। नवी मुंबई के तलोजा इलाके के एक फ्लैट से एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना तब सामने आई जब मृतक परिवार ने मकान मालिक का फोन नहीं उठाया तो फ्लैट को खोला गया। पुलिस को संदेह है कि लगभग एक महीने पहले व्यक्ति ने अपने परिवार को मार डाला और फिर आत्महत्या कर ली। शव फ्लैट में बुरी अवस्था में मिले हैं।
Recommended Video

मृतक परिवार दिल्ली का मूल निवासी
पुलिस अधिकारी के मुताबिक तलोजा के सेक्टर नौ स्थित एक हाउसिंग कॉम्पलेक्स में मिले शव पति-पत्नी और उनके दो नाबालिग बच्चों के हैं। दो शवों की पहचान नितेश उपाध्याय, बबली उपाध्याय के रूप में की गई है। दो शव नाबालिग के हैं जिनकी उम्र सात और आठ साल है। शवों को फिलहाल पनवेल के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक परिवार दिल्ली का मूल निवासी बताया गया है।

महीने भर पहले की थी आत्महत्या
डीसीपी अशोक दुधे ने कहा, 'प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है और लगता है कि गला घोंटने का कारण उनकी मौतें हुई हैं। हम मामले के हर एंगल की जांच कर रहे हैं। तलोजा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्शर काशीनाथ चव्हाण के मुताबिक यह घटना तब सामने आई जब फ्लैट के मकान मालिक ने बकाया किराए के लिए पिछले डेढ़ महीने से बार-बार नीतेश को फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
सुसाइड नोट में लिखी ये बात
उसके बाद वह हाउसिंग काम्प्लेक्स में नितिन के बारे में पूछताछ करने के लिए आया। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला। इस दौरान उन्हें फ्लैट के हॉल में कोई नहीं मिला जबकि बेडरूम लॉक था। इसके बाद जब बेडरूम का ताला खोला गया तो वहां पर बेड पर बच्चों व पत्नी का शव मिला। उनके गले में कई निशान नजर आए। जबकि नितेश पंखे से लटका मिला। पुलिस को बाद में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें नीतेश ने कथित तौर पर आत्महत्या के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराने के लिए कहा। उसने सभी मृतकों का हिंदू संस्कार के अनुसार अंतिम संस्कार करने का अनुरोध किया। नोट में नीतेश ने कहा कि उसके परिवार के सदस्यों को खोजने की कोशिश न करें क्योंकि कोई भी नहीं है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications