भगवान के दर्शन को गए भक्तों पर मंडराया मौत का साया, 4 मरे
धुले सोलापुर नेशनल हाईवे पर ट्रक और क्रूजर के बीच टक्कर हो गई जिसमें चार भक्तों की मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोलापुर। महाराष्ट्र में पंढरपुर भगवान के दर्शन को जा रहे भक्तों को मौत के साये ने जकड़ लिया। यह उनकी अंतिम यात्रा होगी ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। मोताला तहसील के शेलगाव बाजार के निवासी भजन मंडली पंढरपुर जा रही थी। सड़क हादसे में चार भक्तों की मौत हो गई।

धुले सोलापुर राष्ट्रीय महामार्ग पर वाणगांव के पास सोमवार की सुबह ट्रक और क्रूजर के बीच टक्कर में चार भक्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यह सड़क दुर्घटना इतना भीषण थी कि इसमें मरनेवालों की संख्या बढ़ने की संभावनाएं हैं। बुलढाणा के भक्त क्रूजर में सवार होकर भगवान दर्शन के लिए जा रहे थे। क्रूजर में सवार दिनेश खर्चे (55), जया चोपडे (50), पदमाकर खर्चे (40) और अक्षय संजय चौधरी (17) की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications