शोधपत्र चुराने पर डीयू के पूर्व कुलपति गिरफ्तार!
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति दीपक पेंटल शोध पत्र चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार हो गए हैं। डीयू के पूर्व कुलपति पेंटल पर आरोप है कि उन्होंने शोध पत्र चुराकर अपने नाम से प्रकाशित करवाया था। जिस पर अदालत के निर्देश के बाद पेंटल को तिहाड़ जेल भेज दिया। हालांकि शाम 7.30 बजे पेंटल को जमानत मिल गई।

पूर्व कुलपति पेंटल पर वर्ष 2000-02 के दौरान विश्वविद्यालय के ही प्रो. पी. पार्थसारथी के शोध पत्र अपने नाम से प्रकाशित करवाने का आरोप है। तीस हजारी अदालत स्थित अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विनोद कुमार गौतम की अदालत ने यह आदेश दिए थे।
अदालत ने जेल भेजने के आदेश के बाद पेंटल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद निगम ने हाईकोर्ट में पेश होकर इस मसले पर तत्काल सुनवाई की मांग की। निचली अदालत ने मामले में फिर सुनवाई करते हुए पेंटल को 40 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।












Click it and Unblock the Notifications