उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की हालत बेहद नाजुक, ICU में भर्ती
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को शनिवार शाम किडनी इंफेक्शन के चलते आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बताया गया है कि शनिवार को नारायण दत्त तिवारी की किडनी में इंफेक्शन व ब्लड-प्रेशर बहुत अधिक नीचे गिर जाने के कारण उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। खबरों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी काफी दिनों से दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
उनके साथ पत्नी उज्ज्वला तिवारी और पुत्र रोहित शेखर तिवारी मौजूद हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्रेन-स्ट्रोक आने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को 20 सितंबर 2017 को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के स्वास्थ्य में बीते दो हफ्तों से लगातार गिरावट आ रही है।
वहीं शनिवार शाम उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एनडी तिवारी के बेटे रोहित से टेलीफोन से बात कर उनके स्वास्थ की जानकारी ली।