पूर्व केंद्रीय मंत्री बंदारू दत्तात्रेय के 21 वर्षीय बेटे का हार्ट अटैक से निधन
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद बंदारू दत्तात्रेय के 21 वर्षीय बेटे का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार बंदारू दत्तात्रेय के 21 वर्षीय बेटे वैष्णव का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। वैष्णव की छाती में अचनाक दर्द की शिकायत के बाद उसे रात में सिकंदराबाद के मुशीराबाद गुरू नानक केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। आपको बता दें कि वैष्णव एमबीबीएस का छात्र था।

गौरतलब है कि बंदारू दत्तात्रेय 10वीं, 12वीं, 13वीं लोकसभा में सिकंदराबाद से सांसद रहे हैं। वह एक बार फिर से 2014 में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में बतौर केंद्रीय मंत्री अपनी सेवाएं दी। यही नहीं मौजूदा सरकार में वह 2014 से 2017 के बीच श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications