कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व राज्यसभा सांसद एस कुजूर ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के अंदर शुरू हुई इस्तीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को असम में कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद एस कुजूर ने पार्टी का दामन छोड़ दिया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की। वह 13 साल से भी ज्यादा समय से कांग्रेस के साथ जुड़े थे। उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे निजी कारण बताया है।
Former Rajya Sabha MP Santiuse Kujur has resigned from the Congress party. pic.twitter.com/mu7U58hqLR
— ANI (@ANI) August 10, 2019
इससे पहले शुक्रवार को झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार ने इस्तीफा दिया था। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अजय कुमार ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना त्याग पत्र सौंपा है। यह दूसरी बार है, जब उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। अजय कुमार ने पार्टी के भीतर चल रहे घमासान को लेकर झारखंड कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उधर आज कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी की अहम बैठक चल रही है।
बता दें कि, लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस प्रेसीडेंट राहुल गांधी ने हार की जिम्मदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से कई महीनों से पार्टी अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है। ऐसे में पार्टी को कई मौकों पर भारी नुकसान का सामना उठाना पड़ा है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण कर्नाटक में कांग्रेस गठबंधन सरकार का गिरना है।
जम्मू कश्मीर-लद्दाख को केंद्र प्रशासित प्रदेश बनाने के लिए क्यों चुनी गई 31 अक्टूबर की तारीख?