रेल गेट स्केमः रेल घोटाले में पूुर्व रेल मंत्री तलब
नई दिल्ली। रेल घोटाले में विशेष अदालत ने पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को तलब किया था। जिससे छूट के लिए बंसल ने अदालत से कहा है कि वह स्वास्थ नहीं हैं इसलिए उन्हें अदालती आदेश से थोड़ी छूट दी जाए। पवन बंसल को रेल घोटाले में एक गवाह के रूप में तलब किया गया है।

पूर्व रेल मंत्री ने अपने वकील के जरिए अदालत से कहा है कि वह बुखार से पीड़ित हैं। इसलिए वह इस सुनवाई में पेश नहीं हो सकेंगे। अगली सुनवाई तक ही पेश हो सकेंगे।
बंसल के रेल मंत्री रहते हुए उनके भांजे विजय सिंगला पर रिश्वत लेकर नौकरी देने के आरोप सामने आए थे। इसमेें बताया गया था कि करीब दस करोड़ रुपए की रिश्वत का लेन-देने हुआ था। मामला काफी उछलने के बाद पवन बंसल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications