पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की स्थिति में थोड़ा सुधार, अभी भी गहरे कोमा में
नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की स्थिति में शनिवार को थोड़ा सुधार देखने को मिला है। दिल्ली कैंट स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल की ओर से शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। जिसमे बताया गया है कि, उनके किडनी इन्फेक्शन में थोड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। वह गहरे कोमा में हैं और अब भी वेंटिलेटर पर हैं। वह हेमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं।
Recommended Video

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि, प्रणब मुखर्जी की गहन देखभाल की जा रही है और उनके फेफड़ों में संक्रमण का इलाज भी जारी है। उनके गुर्दे के मापदंडों में सुधार हुआ है, लेकिन अब भी वह गहरे कोमा में हैं और वेंटिलेटर पर ही हैं। वह हिमोडायनामिकली स्थिर हैं। हिमोडायनामिकली का मतलब रक्तचाप, हार्ट और पल्स रेट, स्थिर और सामान्य हो।
10 अगस्त को क्रिटिकल ब्रेन सर्जरी के बाद प्रणब मुखर्जी गहरी कोमा की स्थिति में हैं। उन्हें 10 अगस्त को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सर्जरी के बाद उन्हें ब्रेन में क्लॉट निकाला गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के समय वह कोविड-19 से भी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें श्वास संबंधी संक्रमण हो गया था।
इससे पहले शुक्रवार को मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि 'प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में हैं और अब भी वह जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। फेफड़ों के संक्रमण और गुर्दे की समस्या के लिए उनका इलाज किया जा रहा है। मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में 2012 से 2017 तक पद पर रहे। वह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications