इस छोटे से बच्चे ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सिखाई कैसे ली जाती है सेल्फी
प्रणब दा ने हमजा सैफी नाम के बच्चे के साथ ट्विटर पर फोटो शेयर की है। जिसमें वो बच्चे के सिर पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। इस फोटो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं।
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एक बच्चे के साथ ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल प्रणब मुखर्जी सेल्फी लेना सीख रहे हैं। और वह बच्चा प्रणब दा को अच्छी सेल्फी लेने की क्लास दे रहा है।

प्रणब दा ने हमजा सैफी नाम के बच्चे के साथ ट्विटर पर फोटो शेयर की है। जिसमें वो बच्चे के सिर पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। इस फोटो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं।
It is always a pleasure to meet children.
— Pranab Mukherjee (@CitiznMukherjee) August 31, 2017
Seen here with young visitor Hamza Saifi who taught me how to take a #selfie#CitizenMukherjee pic.twitter.com/GPQ4mvpPdj
प्रणब दा ने हमजा सैफी के साथ अपनी फोटो शेयर की और लिखा कि 'बच्चों से मिलना हमेशा अच्छा लगता है। फोटो में दिख रहा बच्चा हमजा सैफी है, जिसने मुझे सेल्फी लेना सिखाया है।' इस फोटो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और सैकड़ों कमेंट आए हैं।
लोगों ने प्रणब दा की इस सेल्फी की खूब तारीफ की है। यूजर्स ने उन्हें ऐसे ही मुस्कुराते और स्वस्थ रहने की दुआ दी है। आपको बता दें कि प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल इसी साल जुलाई में खत्म हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications