कर्नाटक: राज्यसभा चुनाव के लिए 9 जून को नामांकन कर सकते हैं पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा
नई दिल्ली: कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होने वाले हैं। जिस वजह से राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब खबर आई है कि जनता दल (सेक्युलर) की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा नामांकन कर सकते हैं। हालांकि नामांकन के बाद भी चुनाव जीतने के लिए देवगौड़ा को दूसरी पार्टी के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। वहीं कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर मुहर लगाई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पूर्व पीएम देवगौड़ा राज्यसभा चुनाव के लिए 9 जून को नामांकन कर सकते हैं। मौजूदा वक्त में जनता दल (सेक्युलर) के विधानसभा में 34 सदस्य हैं। ऐसे में देवगौड़ा को जीत के लिए 10 वोट और चाहिए। जिस वजह से उनकी पार्टी को किसी दूसरी पार्टी का समर्थन लेना होगा। वहीं दूसरी ओर विधायकों की संख्या के आधार पर राज्य में कांग्रेस एक सीट और बीजेपी दो सीट आसानी से निकाल लेगी।
देवगौड़ा पर क्या बोली कांग्रेस?
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने मामले में कहा कि पार्टी ने राज्यसभा सीट के लिए एक ही उम्मीदवार को उतारने का फैसला किया है। पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा की राज्यसभा उम्मीदवारी पर समर्थन के बारे में फैसला जल्द ही करेगी। उनके मुताबिक, 'जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने अपने पार्टी के फैसले के बारे में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अवगत करा दिया है। इसके साथ ही एचडी देवगौड़ा की राज्यसभा उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications