फैशन जगत के लिए बुरी खबर, डिजाइनर और पूर्व मॉडल सिमर दुग्गल का निधन

फैशन जगत के लिए बुरी खबर, डिजाइनर और पूर्व मॉडल सिमर दुग्गल का निधन

मुंबई। फैशन जगत के लिए भावुक पल है। महज 52 साल की उम्र में जानी मानी फैशन डिजाइनर और पूर्व मॉडल सिमर दुग्गल का निधन हो गया। कैंसर से जूझ रही सिमर ने 12 अगस्त को अंतिम सांस ली। सिमर दुग्गज फैशन इंडस्ट्री के बड़े नामों में शामिल थीं। सिमर फैशन की दुनिया का बड़ा नाम थीं। वो अपने नाम से एथनिक ड्रेस की रेंज चलाती थीं। उन्होंने बॉलीवुड हस्तियों के लिए कपड़े डिजाइन किए जिनमें करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा सहित अन्य शामिल हैं। सिमर के निधन पर बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री के सितारों ने दुख व्यक्त किया है। रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए शादी के बाद रैंप पर वॉक कर काफी सूर्खियां बंटोरीं थी। अपने एथनिक वियर कलेक्शन के लिए सिमर हमेशा चर्चा में रहती थीं।

 फैंशन इंडस्ट्री को झटका

फैंशन इंडस्ट्री को झटका

सिंगर दुग्गल के निधन से फैशन इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। कई वर्षों तक कैंसर से मुश्किल जंग से लड़ने के बाद 12 अगस्त को वो हमेशा के लिए सो गई। उनके निधन ने बॉलीवुड और फैशन जगत के लोग सदमे में है। सिमर दुग्गल ने बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स के लिए एक से बढ़कर एक ऑउटफिट्स डिजाइन किए थे। ऐसे में आज उनके निधन की खबर ने फैशन की दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी बेहद भावुक है। सिमर दुग्गल के करीबी दोस्तों में शामिल मलाइका अरोड़ा ने लिखा कि उनके आंसू रुक नहीं रहे हैं।

 भावुक हुआ फिल्म और फैशन जगत

भावुक हुआ फिल्म और फैशन जगत

सिमर के लिए न केवल फैशन जहत बल्कि बॉलीवुड भी भीवुक है। मलाइका अरोड़ा ने सिमर के साथ अपनी तस्वीरक साझा करते हुए लिखा कि उनके आंसू थम नहीं रहे हैं। मलाइका ने लिखा कि जैसे ही मैंने यह खबर सुनी मेरी आंखें भर आईं। मैं अपने आँसू नहीं रोक पा रही। मलाइका ने लिखा कि मेरी खूबसूरत दोस्त, मेरी परी, मेरी सबसे मजबूत साथी, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। उन्होंने सिमर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सिमर के लिए फैशन डिजाइनर ऋतु कुमार, श्वेता बच्चन ,सोफी चौधरी , अमृता अरोड़ा समेत कई सेलेब्स ने भावुक पोस्ट लिखे और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नीतू और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने भी सिमर के लिए बावुक पोस्ट लिखा।

इस साल इंडस्ट्री ने खोए कई सितारे

इस साल इंडस्ट्री ने खोए कई सितारे

आपको बता दें कि इस साल बॉलीवुड और फिल्म जगत को कई सितारें खो दिए। इस साल ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान, वाजिद खान, बसु चटर्जी, योगेश गौर, समीर शर्मा, मोहित बघेल, मनमीत ग्रेवान समेत कई बड़े सितारे दुनिया छोड़ चल बसे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+