सुबोध जायसवाल होगें सीबीआई के नए डायरेक्टर, जानिए उनके बारे में
नई दिल्ली, 25 मई। सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई का चीफ नियुक्त किया गया है। इस रेस में सुबोध के अलावा तीन और नाम शामिल था। इनमें यूपी के पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी, सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा और केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव वीएसके कौमुदी शामिल थे। आपको बता दें कि सुबोध जायसवाल 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं।

वो महाराष्ट्र के डीजीपी रह चुके हैं। वर्तमान में वो सीआईएसएफ के डीजी पोस्ट पर तैनाथ थे। सुबोध जायसवाल एटीएस के चीफ रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक सीबीआई चीफ के तौर पर सुबोध जायसवाल का कार्यकाल 2 साल रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications