क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता का निधन
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान का शनिवार को निधन हो गया। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वो 85 साल के थे। प्रेम सिंह चौहान काफी दिन से बीमार थे। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक बीमारी से लड़ने के बाद शनिवार को उनका देहांत हो गया।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान के निधन की खबर पर पार्टी और विपक्ष के कई नेताओं ने शोक जाहिर किया है। मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर कहा, शिवराज सिंह चौहान जी के पूज्य पिता श्री प्रेम सिंह के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे। इस विकट घड़ी में मैं शिवराज जी व परिजनों के साथ सहभागी हूँ।
Comments
English summary
former madhya pradesh cm shivraj singh chauhan father passed away in mumbai
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें