VIDEO: कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया ने खोया आपा, समर्थक को जड़ा थप्पड़

Former Karnataka CM Siddaramaiah slaps supporter: कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया ने पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया, जो उनके घर पर आया था। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Siddaramaiah

कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव करीब आ गए हैं। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हैं और लगातार जनता के बीच जा रहीं। इस बीच शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विवादों में आ गए। उन्होंने अपने आवास पर आए एक समर्थक को थप्पड़ जड़ दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा। वहीं चुनावी मौसम को देखते हुए विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को पकड़ लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिहर विधायक एस रामप्पा के समर्थक पूर्व सीएम के आवास के बाहर इकट्ठा हुए थे। वो उनके लिए टिकट की मांग कर रहे थे। कुछ ही देर में वहां पर भीड़ ज्यादा हो गई। जब सिद्धारमैया घर से बाहर निकले तो समर्थकों ने उनको घेर लिया। इस बीच उन्होंने आपा खो दिया और एक कांग्रेस कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ा। इसके बाद वो अपनी गाड़ी में बैठे और निकल गए।

कर्नाटक बीजेपी ने शेयर किया वीडियो
वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने तुरंत इस मामले को पकड़ लिया। साथ ही सिद्धारमैया के इस व्यवहार की निंदा की। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इस वीडियो को ट्वीट किया है।

बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने कर्नाटक में बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। जिसके तहत बेंगलुरु में प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिस वजह से पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में भी लिया। मामले में डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर लिखा कि संविधान के अनुच्छेद 9 में शामिल किए जाने की सिफारिश किए बिना केवल राजनीतिक लाभ के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए आरक्षण की घोषणा धोखे जैसा है। कांग्रेस दलित विरोधी बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

'मेरी सीट हाईकमान फाइनल करेगा'
वहीं कुछ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि सिद्धारमैया अपनी मनमर्जी की सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। जिस पर उन्होंने कहा कि मेरी सीट के संबंध में फैसला हाईकमान करेगा। अगर वो कहेगा कि मैं 20 सीटों से लड़ूं, तो मैं उसका पालन करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+