दिल्ली दंगा: JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद गिरफ्तार, आज होगी कार्ट में पेशी

नई दिल्‍ली। जेनएयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। उमर खालिद का नाम दिल्ली दंगों की लगभग हर चार्जशीट में दर्ज है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने के पहले दिए भाषण और आरोपियों के साथ हुई बातचीत के कॉल रिकार्ड व मीटिंग और आरोपियों के बयानों में साजिशकर्ता बताते हुए उमर खालिद की गिरफ्तारी हुई है।

Recommended Video

      Delhi Violence : पुलिस की बड़ी कार्रवाई,JNU के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
      दिल्ली दंगा: JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद गिरफ्तार, आज होगी कार्ट में पेशी

      उमर खालिद की गिरफ्तारी यूएपीए के तहत हुई है। सूत्रों के मुताबिक उमर खालिद को समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वहीं कई घंटों की पूछताछ के बाद उमर खालिद को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उमर खालिद की गिरफ्तारी के बाद यूनाइटेड अगेंस्ट हेट ने बयान जारी किया है। यूनाइटेड अगेंस्ट हेट ने कहा है, '11 घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने उमर खालिद को दिल्ली हिंसा मामले में साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस हिंसा की जांच की आड़ में आपराधिक विरोध प्रदर्शन को बढ़ा रही है।'

      यूनाइटेड अगेंस्ट हेट ने कहा है कि इन सब के बावजूद सीएए और एनआरसी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। फिलहाल हमारी प्राथमिकता है कि उसे ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और दिल्ली पुलिस को हर तरह से उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

      कौन है उमर खालिद

      लगभग तीन दशक पहले उमर खालिद का परिवार महाराष्ट्र के अमरावती के तालेगांव से दिल्ली आकर बस गया था। उमर परिवार के साथ दिल्ली के जाकिरनगर में रहते हैं। हालांकि किसी ने उन्हें यहां शायद ही कभी देखा होगा। ऐसा बताया जाता है उनके पिता सैयद कासिम रसूल इलियास दिल्ली में ही ऊर्दू की मैगजिन 'अफकार-ए-मिल्ली' चलाते हैं। खालिद जेएनयू के स्कूल ऑफ सोशल साइंस से इतिहास में पीएचडी कर रहे हैं। यहीं से वह इतिहास में एमए और एमफिल कर चुके हैं।

      खालिद जिस डीएसयू संगठन से जुड़े हैं, उसे सीपीआई माओवादी समर्थित छात्र संगठन माना जाता है। 9 फरवरी को देश विरोधी नारे लगाने का आरोप लगने के बाद उमर खालिद अचानक गायब हो गए थे। उन्हें पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की थी। जिसके बाद खबरें आई थी कि उनका संबंध आतंकी संगठन से है। ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि खालिद कई विश्वविद्यालयों में आतंकी अफजल गुरु का गुणगान करवाना चाहता था। जेएनयू जैसा कार्यक्रम उसने देश के 18 विश्वविद्यालयों में करने की योजना बनाई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+