Tawang faceoff: 'हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध नहीं रख पा रहे हैं', तवांग झड़प पर उमर अब्दुल्ला का बयान
Tawang faceoff तवांग मामले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध नहीं रख पा रहे हैं।

Omar Abdullah on Tawang faceoff India China Troops clashed: चीनी सैनिकों के साथ भारतीय जवानों की 09 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में LAC पर झड़प हो गई। इस संघर्ष में दोनों देशों के जवानों को हल्की चोटें आई हैं। चीनी के साथ पहले लद्दाख में और अब अरुणाचल में हुए विवाद पर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में लगा हुआ है। अब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।
मंगलवार को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने सरकार को घेरते हुए हंगामा किया, जिसके बाद राज्यसभा और लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग मुद्दे पर देश को जवाब दिया। वहीं अब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला का बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध नहीं रख पा रहे हैं। पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों के बारे में सभी जानते हैं लेकिन चीन के साथ भी हम अच्छे संबंध स्थापित नहीं कर पा रहे हैं।
तवांग मामले पर उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि पूर्व पीएम दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि दोस्त बदले जा सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदले जा सकते। हम अपने पड़ोसियों को नहीं बदल सकते, लेकिन उनके साथ बेहतर संबंध बना सकते हैं। हमारे साथ अच्छे संबंध बनाना और सीमाओं पर इस गतिरोध को रोकना भी चीन की जिम्मेदारी है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान
वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि इस विषय को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। ऐसी भी खबरें हैं कि लेह क्षेत्र में चीन गांव बसा रहा है, सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। भारतीय सेना है तो हमें पूरा भरोसा है कि हमारी सीमा सुरक्षित रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications